विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi New CM: आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

Published: Tue, 17 Sep 2024 11:13 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2024 11:45 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। आतिशी अब अरविंद केजरीवाल ...और पढ़ें

Delhi New CM: आतिशी बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री। फाइल फोटो
Delhi New CM: आतिशी बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आज दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दल की बैठक में आतिशी विधायक दल की नेता चुनी गईं। वह अरविंद केजरीवाल की जगह मुख्यमंत्री पद संभालेंगी।

आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकी हैं। साथ ही वह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी वर्तमान महिला मुख्यमंत्री होंगी। 

ये भी पढ़ें-

Arvind Kejriwal Resignation Live Updates: 'सीएम की कुर्सी पर...' दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर सौरभ भारद्वाज का बयान

Delhi New CM: कौन हैं आतिशी मर्लेना? जो अरविंद केजरीवाल की जगह बनेंगी दिल्ली की सीएम

पूरी कैबिनेट में हो सकता है फेरबदल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पूरे मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की भी संभावना जताई जा रही है। अगर आतिशी मुख्यमंत्री बनती हैं तो दो नए मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। राज कुमार आनंद के इस्तीफे के बाद से एक पद खाली चल रहा है।

भरत जैसा होगा दिल्ली का नया सीएम?

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "सीएम की कुर्सी केजरीवाल की है। दिल्ली की जनता ने उन्हें चुना है और सीएम की कुर्सी उन्हीं की रहेगी। अगले चुनाव तक इस कुर्सी पर बैठने वाला व्यक्ति केवल अस्थायी व्यक्ति है, जैसे भरत के हाथ में राम की चप्पल है जो राम के सही स्थान का प्रतीक है।"

एलजी को इस्तीफा सौंपने जाएंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपने के लिए आज शाम 04:30 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने आबकारी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद 15 सितंबर दिन रविवार को घोषणा की थी कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने यह भी कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री पद पर लौटेंगे जब लोग उन्हें "ईमानदारी का प्रमाण पत्र" देंगे। केजरीवाल ने बताया था कि वह सीएम पद से इस्तीफे के बाद मनीष सिसोदिया के साथ लोगों के बीच जाएंगे।