Move to Jagran APP

असली आभूषण के बदले रखा नकली आभूषण, शोरूम के कर्मचारी पर शक

महागुन माल स्थित शोरूम से फोन आया कि शोरूम में असली चेन की जगह नकली चेन मिली है। इस जानकारी के बाद राहुल ने अपने शोरूम में सारे गहने की जांच की। जिसमें से पांच सोने की चेन नकली निकली। राहुल ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 07:45 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 11:09 AM (IST)
असली आभूषण के बदले रखा नकली आभूषण, शोरूम के कर्मचारी पर शक
कर्मचारी हैदर से इस बारे में पूछताछ कि तो पता चला कि संदीप ने डिस्प्ले को बदला है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में एक ज्वेलरी के शोरूम में असली आभूषण चोरी कर नकली आभूषण शोकेस में रखने का मामला सामने आया है। शोरूम के मैनेजर ने एक कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

loksabha election banner

पश्चिम विहार के एआरएसएस माल में आभूषण का एक शोरूम है। उसके मैनेजर राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बुधवार को काम पर आये था। इस दौरान उन्हें डिस्प्ले बदला हुआ मिला। कर्मचारी हैदर से इस बारे में पूछताछ कि तो पता चला कि संदीप ने डिस्प्ले को बदला है।

शुक्रवार को महागुन माल स्थित शोरूम से फोन आया कि शोरूम में असली चेन की जगह नकली चेन मिली है। इस जानकारी के बाद राहुल ने अपने शोरूम में सारे गहने की जांच की। जिसमें से पांच सोने की चेन नकली निकली। राहुल ने तुरंत घटना की जानकारी पश्चिम विहार थाना पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि संदीप पश्चिम विहार के शोरूम में काम करने के साथ साथ महागुन माल स्थित शोरूम में काम करता है। उसे शक है कि संदीप ने ही असली चेन की चोरी करने के बाद उस जगह पर नकली चेन रख दिया है।

युवक पर सरिया से हमला आरोपित गिरफ्तार

इधर, दक्षिणी दिल्ली कालिंदी कुंज इलाके में सवारी बैठाने के झगड़े में ईको कार के मालिक ने दूसरे टैक्सी चालक पर सरिया से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मदनपुर खादर निवासी सोहन को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात गश्त करते हुए दो पुलिसकर्मियों ने जलेबी चौक के पास झगड़ा होते देखा। पुलिस ने घायल विष्णु गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया। विष्णु ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। बृहस्पतिवार को सवारी बैठाने को लेकर उसका आरोपित सुनील से झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए उसने उस पर हमला किया। मामला दर्ज कर पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.