Move to Jagran APP

Delhi Economic Survey: दिल्ली में करीब 78 फीसद घर आज भी बिना एसी के, सर्वे में सामने आई सच्चाई

Delhi Economic Survey यह आर्थिक सर्वेक्षण दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने नवंबर 2018 से लेकर नवंबर 2019 के दौरान किया था। सर्वेक्षण में दिल्ली के 20.05 लाख घरों और 1.02 करोड़ लोगों को शामिल किया गया।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 11:39 AM (IST)
देश की राजधानी दिल्ली में घरो की फाइल फोटोे।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Economic Survey: पढ़ने और सुनने में हैरानी भले ही हो, लेकिन सच यही है कि देश की राजधानी दिल्ली में केवल 22.22 फीसद लोगों के घर में ही एयर कंडीशनर (एसी) हैं। 77.78 फीसद घरों में इस उमस भरी गर्मी से भी पंखे और कूलर के जरिए ही निपटा जा रहा है। इनमें भी सबसे ज्यादा एसी उत्तर पूर्वी जिले के घरों में लगे हैं, जबकि सबसे कम एसी दक्षिणी पश्चिमी जिले में हैं। यह तथ्य सामने आए हैं दिल्ली की सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में। मिली जानकारी के मुताबिक यह सर्वेक्षण दिल्ली सरकार ने नवंबर 2018 से नवंबर 2019 के दौरान किया था। सर्वेक्षण में दिल्ली के 20.05 लाख घरों और 1.02 करोड़ लोगों को शामिल किया गया।

loksabha election banner

रिपोर्ट के अनुसार सर्वे में शामिल 20 लाख 5 हजार 731 घरों में से 4 लाख 45 हजार 574 घरों में ही एसी पाया गया, जबकि 15 लाख 60 हजार 175 घर में एसी नहीं मिला। सर्वेक्षण रिपोर्ट बताती है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 5,97,430 घरों में से 1,28,657 घरों में ही एसी है। वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 7,54,784 घरों में से 1,69,754 घरों, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के 6,49,333 घरों में से 1,45,603 घरों, एनडीएमसी के 1,866 घरों में से 1,029 घरों और दिल्ली कैंट इलाके के 2,318 घरों में से केवल 531 घरों में ही एसी लगे हैं।

कितने फीसद घरों में एसी

  • उत्तर पश्चिमी 26.61 फीसद
  • उत्तरी 17.26 फीसद
  • उत्तर पूर्वी 12.16 फीसद
  • पूर्वी 24.89 फीसद
  • नई दिल्ली 28.38 फीसद
  • मध्य 22.32 फीसद
  • पश्चिमी 21.82 फीसद
  • दक्षिणी पश्चिमी 30.52 फीसद
  • दक्षिणी 18.82 फीसद
  • शाहदरा 30.21 फीसद
  • दक्षिणी पूर्वी 16.50 फीसद 

यहां पर बता दें कि दिल्ली को देश के महंगे शहरों में गिना जाता है और यहां पर प्रति व्यक्ति आय भी अच्छी है। ऐसे में यह सर्वे चौंकाने वाला है। वहीं, यह सर्वेक्षण ज्यादा पुराना नहीं है, ऐसे में यह हैरान करने वाला जरूर लगता है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.