विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में फिर जहरीली हवा से घुटा दम, गंभीर श्रेणी में 400 पार पहुंचा AQI; एनसीआर के शहरों में थोड़ी राहत

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:29 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण फिर बढ़ गया है, रविवार सुबह राजधानी का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। चांदनी चौक में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है, और अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।

नई दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लेवल के बीच NH-24 के पास अक्षरधाम इलाके का धुंध भरा नजारा। (फोटो - ANI)

नई दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लेवल के बीच NH-24 के पास अक्षरधाम इलाके का धुंध भरा नजारा। (फोटो - ANI)

HighLights

  1. राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह AQI 400 के पार पहुंचा।

  2. चांदनी चौक में AQI 428 दर्ज, गंभीर श्रेणी में रहा।

  3. नोएडा में 359 और गाजियाबाद में 242 AQI रिकॉर्ड।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। आज रविवार सुबह राजधानी में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। वहीं, अगले कुछ दिनों में भी प्रदूषण से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज सबसे प्रदूषित इलाका चांदनी चौक रहा है। यहां पर AQI 428 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

सबसे प्रदूषित इलाका चांदनी चौक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे दिल्ली के चांदनी चौक में एक्यूआई 428 देखा गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली में आज सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका भी चांदनी चौक ही रहा है। वहीं, आनंद विहार में आज सुबह AQI 293 रिकॉर्ड किया गया। यह खराब क्षेणी में आता है।

नोएडा और गाजियाबाद में AQI 300 से नीचे

वहीं, इनके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में आज का एक्यूआई 359 रिकॉर्ड किया गया, जबकि गाजियाबाद में एक्यूआई 242 दर्ज किया गया है। उधर, हरियाणा के गुरुग्राम में भी एक्यूआई 294 दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले कई दिनों से इसके आसपास ही आंकड़ा दर्ज किया जा रहा है। 

आज कहां कितना रहा AQI

स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 293 खराब
अशोक विहार 310 बहुत खराब
बवाना दिल्ली 332 बहुत खराब
चांदनी चौक दिल्ली 428 गंभीर
आईजीआई एयरपोर्ट 345 बहुत खराब
नोएडा सेक्टर-62 359 बहुत खराब
गाजियाबाद 242 खराब
गाजियाबाद लोनी 200 खराब
गुरुग्राम  294 खराब

नोट: आंकड़े (CPCB) की वेबसाइट से लिए गए हैं।

दिल्ली में कल औसत AQI था 293

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार पूरे दिन का औसत एक्यूआई तो 293 यानी खराब श्रेणी में ही रहा, लेकिन 4 बजे के बाद यह बहुत खराब श्रेणी में 306 तक पहुंच गया।

वहीं, शुक्रवार की तुलना में औसत एक्यूआई 67 अंक अधिक रहा। रविवार और सोमवार को भी हवा बहुत खराब श्रेणी में रह सकती है। सीपीसीबी के 58 निगरानी स्टेशनों में से 42 बहुत खराब और 16 खराब श्रेणी में थे। चांदनी चौक की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां का एक्यूआई 400 दर्ज किया।

उधर, आईएमडी के अनुसार प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। प्रदूषण में वाहनों के उत्सर्जन की हिस्सेदारी सबसे अधिक 27.1 प्रतिशत थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा में फिर घुला जहर, 300 के पार पहुंचा AQI; चांदनी चौक सबसे ज्यादा प्रदूषित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।