दिल्ली-NCR में नहीं सुधर रहे हालात, आज फिर AQI 400 पार; जानिए अपने इलाके का हाल
दिल्ली और एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के आसपास दर्ज किया गया। नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए आज कहां कितना AQI रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में अभी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही बनी हुई है। आज यानी शुक्रवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के आसपास ही दर्ज किया गया। उधर, नोएडा में प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है।
आईटीआई शारद में 436 दर्ज किया गया AQI
एक्यूआई.ओआरजी (aqi.org) के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे आईटीआई शारदा दिल्ली का एक्यूआई 436 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा का AQI 370 दर्ज किया गया है।
एनसीआर के इलाकों में हो रही बारिश
उधर, मौसम का मिजाज भी बदल गया है। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, तेज बारिश होने से ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।
अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी
बता दें कि मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन के लिए येलो जारी किया गया है। अगले तीन दिन बारिश और कोहरे को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है।
आइए आपको बताते हैं कि आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में कहां कितना एक्यूआई रहा है। नीचे टेबल में देखिए प्रमुख जगहों का एक्यूआई कितना रहा।
आज सुबह कहां कितना रहा AQI
स्थान | AQI |
ITI शारदा दिल्ली | 436 |
नोएडा | 370 |
ओखला दिल्ली | 354 |
सोनिया विहार दिल्ली | 324 |
आर. के. पुरम दिल्ली | 318 |
आनंद विहार दिल्ली | 418 |
वजीरपुर दिल्ली | 311 |
गाजिायाबाद | 197 |
गुरुग्राम | 320 |
नोएडा सेक्टर-62 | 280 |
लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लोगों को गले में खराश और आंखों में जलन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा और गर्जन के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस रह सकती है।
यह भी पढे़ं- यादें: डॉ. मनमोहन सिंह का पुरानी दिल्ली की रामलीलाओं से था गहरा नाता, पढ़ें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
वहीं, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच सफदरजंग के पास घना कोहरा होने के कारण न्यूनतम दृश्यता 100 मीटर रही। आईजीआई एयरपोर्ट के पास मध्यम स्तर का कोहरा होने से साढ़े सात से आठ बजे के बीच न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर रही। सुबह साढ़े आठ बजे दोनों जगहों पर दृश्यता बढ़कर 400 मीटर हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।