विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Pollution: दिल्ली NCR में GRAP-4 की पाबंदियां खत्म, डीजल वाहन और ट्रकों की एंट्री पर लगी रोक हटी

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 06 Nov 2022 05:46 PM (IST)

दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में रविवार को पिछले कुछ दिनों से राहत मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई AQI) ...और पढ़ें

दिल्ली NCR में GRAP-4 की पाबंदियां हटीं, 400 से नीचे रहा AQI
दिल्ली NCR में GRAP-4 की पाबंदियां हटीं, 400 से नीचे रहा AQI

दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में रविवार को पिछले कुछ दिनों से राहत मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई, AQI) 400 से नीचे आ गया है। हालांकि यह भी बहुत खराब की स्थिति में है। इससे पहले दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई 400 से ऊपर गंभीर श्रेणी में जा रहा था। सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में गैर-बीएस 4 डीजल से चलने वाले हल्के मोटर वाहनों और दिल्ली में ट्रकों के घुसने पर लगा बैन हटा दिया है।

दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग (सीएक्यूएम, CAQM) की बैठक हुई। इस दौरान पूर्वानुमान में बताया कि अगले तीन चार दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) अभी गंभीर श्रेणी में नहीं जाएगा। जिसके चलते ग्रेप (GRAP) के चौथे चरण के सभी प्रविधान हटा दिए गए। अब आगे के पूर्वानुमान के आधार पर आठ या नौ तारीख को फिर से सीएक्यूएम की समीक्षा बैठक होगी।

दिल्ली में अभी भी छाया स्मॉग

दिल्ली में अभी भी धुंध भरा स्मॉग आसमान में छाया हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग की लेयर बनी हुई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के इलाके में धुंध वाला स्मॉग छाने से विजिविलिटी भी कम है।

ग्रेप-4 में लगे थे ये प्रतिबंध, जो हट सकते हैं-

  • आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले ट्रकों और सभी सीएनजी, इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बंद गई।
  • आवश्यक सेवाओं के अलावा दिल्ली में पंजीकृत डीजल चालित मध्यम माल वाहन और भारी माल वाहन के दिल्ली में संचालन पर प्रतिबंध लग गया।
  • आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले बीएस-6 वाहनों को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर में चारपहिया डीजल एलएमवीएस के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • दिल्ली-एनसीआर में राजमार्गों, फ्लाईओवर, पाइपलाइन जैसी सरकारी परियोजनाओं में निर्माण कार्य पर रोक लग गई है।
  • दिल्ली सरकार ने अपने 50% कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दी है।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में Odd Even Scheme लागू हुई तो बदल जाएंगे रूल्स, नोट करें किसे मिलती है छूट

इतना रहा एक्यूआई

रविवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 339 रहा। वहीं, नोएडा में 349 और गुरुग्राम में 304 AQI रहा। हालांकि, वायु में प्रदूषण के इस स्तर को भी बेहद खराब माना जाता है।

AQI से वायु प्रदूषण का चलता है पता

वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) एक नंबर होता है जिसके जरिए हवा की गुणवत्ता को आंका जाता है। इससे वायु में मौजूद प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है। एक्यूआई की रीडिंग के आधार पर हवा की गुणवत्ता को छह कैटेगरी में बांटा गया है। शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच AQI को गंभीर माना जाता है।

दिल्ली नोएडा में स्कूल बंद

दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 8 नवंबर तक प्रदूषण के लिए चलते बंद कर दिए हैं। साथ ही सरकार दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिए गए हैं। वहीं, नोएडा में  भी 8 नवंबर तक कक्षा 8 तक की पढ़ाई ऑनलाइन कराने के लिए कहा गया है।