यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी Air India की फ्लाइट, तभी हुआ कुछ ऐसा; अटक गई यात्रियों की सांसें
मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान को पहली लैंडिंग में नाकामी के बाद दिल्ली के आसमान में ...और पढ़ें

HighLights
- पहली लैंडिंग में नाकाम, दिल्ली में चक्कर |
- एयर इंडिया की उड़ान में देरी |
- दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग |
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पहली बार लैंडिंग में मिली नाकामयाबी के बाद एअर इंडिया के मुंबई से नई दिल्ली आ रही उड़ान को नई दिल्ली के आसमान पर पूरा चक्कर लगाना पड़ा। दूसरी बार विमान के लैंडिंग की कोशिश सफल रही, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पहली बार रनवे को छूने के बाद भी पायलट को लैंडिंग कराने में कामयाबी क्यों नहीं मिली, इसके बारे में अभी किसी को कुछ नहीं पता है।
इस पूरे प्रकरण पर एअर इंडिया का कहना है कि उड़ान एआई 2910 ने मानक प्रोटोकॉल के अनुसार एयरपोर्ट पर लैंडिंग को रद कर दिया और एक नियमित चक्कर लगाया। विमान ने अपनी दूसरी कोशिश में सुरक्षित रूप से लैंडिंग की, और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से उतर चुके हैं।
मुंबई से एअर इंडिया की इस उड़ान को सोमवार शाम साढ़े पांच बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन विमान के प्रस्थान में करीब आधा घंटा विलंब हुआ। विमान को आठ बजे नई दिल्ली में लैंडिंग करनी थी, लेकिन यह समय से पहले ही दिल्ली के वायु क्षेत्र में दाखिल हो गया। अभी तक सबकुछ सही चल रहा था। विमान जाफरपुरकलां के उपर से उड़ान भरते हुए पूर्व दिशा में मुड़ा और आइजीआइ के रनवे पर सीधे लैंडिंग की कोशिश की।
कहा जा रहा है कि लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान ने रनवे को छू भी लिया लेेकिन कुछ अड़चन अचानक सामने आ गई। इसके बाद विमान ने एक बार भी ऊंचाई का रुख किया और दिल्ली के आसमान का पूरा एक चक्कर लगाते हुए दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की, जिसमें पूरी कामयाबी मिली।
