विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Alert ! पब्लिक प्लेस में मनाई होली तो खैर नहीं, कोरोना के 'सुपर स्प्रेडर' वाली इन जगहों पर जाएं संभलकर

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 27 Mar 2021 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 03:15 PM (IST)

Coronavirus Alert ! अगर जरूरत पड़ने पर साप्ताहिक बाजार सिनेमा हाल रेस्तरां होटल दिल्ली मेट्रो ट्रेन मॉल ट्रेन बस आदि ...और पढ़ें

त्योहारों में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए कोरोना संक्रमण की रफ्तार और बढ़ने की आशंका है।
त्योहारों में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए कोरोना संक्रमण की रफ्तार और बढ़ने की आशंका है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पिछले एक पखवाड़े के दौरान देश के जिन राज्यों और शहरों कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं, उनमें दिल्ली भी शामिल है। पिछले कई दिनों से 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 1000 से अधिक मामले सामने आए, जबकि दो दिन से 1500 से  ज्यादा कोरोना के केस आए हैं।  वहीं, शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के मद्देनजर दिल्ली के लोगों से होली का त्योहार सार्वजनिक स्थल पर नहीं मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली अपने परिवार के साथ ही खुशी पूर्वक मनाएं। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करें, जिससे कोरोना का विस्फोट हो जाए।

दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस, उपराज्यपाल कार्यालय के साथ  अन्य संस्थानोें द्वारा लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि त्योहारों में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए कोरोना संक्रमण की रफ्तार और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में कोरोना वायरस के दौर में लोग 'सुपर स्प्रेडर' वाली जगहों पर जाने से बचें।

सार्वजनिक तौर पर होली मनाई तो होगी कार्रवाई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि सार्वजनिक तौर पर होली मनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए सभी जिलों में टीमें गठित की गई हैं। दिल्ली में बाहर से आने वाले लोगों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने दिल्ली वालों से अपील की कि कोरोना केस बढ़ने का ठोस कारण अभी पता नहीं है, इसलिए हमें मास्क लगाने समेत बचाव के सभी उपायों का शत प्रतिशत पालन करना चाहिए।

दिल्ली मेट्रो में 'Sorry' बोलने से नहीं चलेगा काम, इस गलती के लिए 500 से अधिक यात्रियों को देना पड़ा 200 रुपये फाइन

इन जगहों पर जाएं तो रहें सतर्क

कोरोना वायरस से बचने का सबसे बेहतर उपाय तो मास्क लगाना और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना है। बावजूद इसके अगर जरूरत पड़ने पर साप्ताहिक बाजार, सिनेमा हाल, रेस्तरां, होटल, दिल्ली मेट्रो ट्रेन, मॉल, ट्रेन, बस आदि में जाना पड़े तो खास सतर्कता बरतें।

यहां से ज्यादा फैल सकता है कोरोना वायरस

  • साप्ताहिक बाजार
  • सिनेमा हॉल
  • मॉल
  • मेट्रो ट्रेन
  • बस
  • धार्मिक स्थल
  • मार्केट
  • शॉपिंग कॉप्मलेक्स
  • रेस्तरां
  • सार्वजनिक स्थलों में पार्क
  • जिम
  • योगा सेंटर

मंत्री गोपाल राय ने ली कोरोना टीके की पहली खुराक
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में कोरोना के टीके की पहली खुराक ली। इसके बाद उन्होंने सभी से टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया। टीका लगवाने के बाद गोपाल राय ने ट्वीट किया कि सभी को सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार टीका लगवाना चाहिए। देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था। एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं।

पुलिस कर्मियों को दिए एक लाख एन-95 मास्क

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नैनो क्लीन ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए एक लाख एन-95 मास्क दिए हैं। कंपनी ने कोरोना संक्रमण के बीच अपने ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों के लिए यह मास्क दिए हैं, जो दिल्ली पुलिस की लागिस्टिक यूनिट मुख्यालय पर पहुंचाए जाएंगे। कंपनी ने कोरोना काल में दिल्ली पुलिस की ओर से किए गए कार्यो की सराहना भी की है। डीसीपी एमए रिजवी ने नैनो क्लीन ग्लोबल कंपनी का आभार जताया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।