विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या के बाद पति अभिषेक बच्चन ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, दिल्ली HC से की ये मांग

Published: Wed, 10 Sep 2025 12:30 PM (GMT+05:30)

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद उनके पति अभिषेक बच्चन ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फाइल फोटो।
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद अब उनके पति अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने हाई कोर्ट से बिना अनुमति उनकी तस्वीर, आवाज और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।

कोर्ट ने अभिषेक बच्चन की तरफ से पेश अधिवक्ता को इससे संबंधित यूआरएल की जानकारी पेश करने को कहा, ताकि इसे हटाने के संबंध में गूगल को आदेश दिया जा सके। मंगलवार को ऐश्वर्या बच्चन ने याचिका दायर कर अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की थी।

याचिका में कहा था कि पूरी तरह से अवास्तविक उनकी कुछ अंतरंग तस्वीरों का इस्तेमाल कॉफी मग और अन्य सामान बेचने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा था कि जिन स्क्रीनशॉट्स में तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है, वे ऐश्वर्या राय की कभी नहीं थीं। ये सभी एआई जनरेटेड हैं।

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, प्रोडक्ट्स पर AI जेनरेटेड तस्वीरों पर बिफरीं बॉलीवुड स्टार

यह भी पढ़ें- 'मेरी पत्नी इजाजत नहीं देती...' Aishwarya Rai संग अपने रिश्ते को लेकर क्या बोल गए Abhishek Bachchan