विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire: कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, हादसे में 6 लोग घायल

Published: Thu, 13 Mar 2025 03:04 PM (IST)Updated: Thu, 13 Mar 2025 03:44 PM (IST)

Delhi Connaught Place Fire Incident दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई जिसमें 6 लोग ...और पढ़ें

Delhi Fire: कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग।
Delhi Fire: कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग।

HighLights

  1. कनॉट प्लेस में आग, इस हादसे में 6 लोग झुलसे।
  2. रेस्तरां के किचन में एलपीजी गैस सिलेंडर हो रहा था लीक।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस में एक नामी बिरयानी रेस्तरां के किचन में एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस लीक हो जाने के कारण बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग गई। हादसे के समय रसोई में छह कर्मचारी माैजूद थे। सभी बुरी तरह से झुलस गए। शोर-शराबा सुन रेस्तरां में बैठे लोग समय रहते वहां से भागने में सफल हो गए।

रेस्तरां के कर्मियों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को घटना के बारे में सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। इस बीच लोगों ने झुलसे लोगों को रसोई से बाहर निकाल निजी वाहनों से उन्हें उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवा गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की छह गाड़ियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर कर रही जांच पड़ताल

कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखकर जांच पड़ताल कर रही है। फायर ब्रिगेड के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.55 बजे उन्हें सूचना मिली कि बिक्कगने बिरयानी रेस्तरां, पी-ब्लॉक में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब 12.15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। रसोई में रखे छह एलपीजी सिलिंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जांच से पता चला है कि रसोई में एलपीजी का रिसाव हुआ था।

रेस्तरां मालिक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई 

सुबह के समय कर्मचारी जब रेस्तरां में पहुंचे तब एक ने गैस जलाने का प्रयास किया। तभी आग रसोई में फैल गई। पुलिस का कहना है कि रेस्तरां के पास फायर एनओसी है अथवा नहीं उसकी जांच की जा रही है।

फायर एनओसी नहीं पाए जाने पर रेस्तरां मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आग में झुलसे कर्मचारियों के नाम दीपक-70 प्रतिशत, पीयूष -70 प्रतिशत, महेंद्र 81 प्रतिशत, मोहम्मद आलम-30 प्रतिशत, शेरुद्दीन-20 प्रतिशत और जनक -चार प्रतिशत है। इनमें दीपक, पीयूष, महेंद्र और आलम की हालत नाजुक बनी हुई है।

1. श्री दीपक उम्र-39 वर्ष-70% जले

2. श्री पीयूष उम्र-31 वर्ष-70% जले

3. श्री महिन्द्रा उम्र-25 वर्ष-81% जले

4. श्री एम.डी. अलार्म उम्र- 21 वर्ष-30% जले

5. श्री सैरूद्दीन उम्र-28 वर्ष-20% जले

6. श्री जनक उम्र-26 वर्ष-04% जले

यह भी पढ़ें: Delhi Fire: ओखला फेज वन में लगी भयंकर आग, काबू पाने में जुटी फायर बिग्रेड की टीम