विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पति को किस कर लूंगी' कहकर बवाल काटने वाली दिल्ली की महिला को कैसे मिला सबक, पढ़िये- पूरी खबर

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 19 Apr 2021 10:44 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 07:41 AM (IST)

Pankaj And Abha नई दिल्ली इलाके में कार सवार दंपती द्वारा दिल्ली पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

वीडियो के मुताबिक, कार रोकते ही महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ काफी दर तक बदसलूकी की है।
वीडियो के मुताबिक, कार रोकते ही महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ काफी दर तक बदसलूकी की है।

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। मास्क नहीं लगाने वाले दिल्ली के दंपती पंकज और आभा को कानून के जरिये ऐसा सबक मिला है कि वे इस जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। कोरोना काल के दौरान मास्क नहीं लगाने का नियम तोड़ने पर न केवल जेल गए, बल्कि मास्क भी लगाना पड़ा। 

कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में जहां लोग इलाज के लिए परेशान हैं, वहीं देश की सबसे हाइटेक मानी जाने वाली दिल्ली पुलिस के साथ दंपती द्वारा हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली क्षेत्र में कार सवार दंपती द्वारा दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिसवालों के साथ यह बदसलूकी इसलिए की गई, क्योंकि कार  सवार दंपती को मास्क नहीं लगाने पर टोका था। इस दौरान कार में पति के साथ बैठी महिला ने बेशर्मी की हद कर दी। पुलिसकर्मियों से कहा कि मैं अभी अपने पति को किस कर लूंगी तो क्या करोगे।

दरअसल, दरियागंज स्थित दिल्ली गेट के समीप वीकेंड कर्फ्यू के दौरान एक दंपती द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दंपती मास्क नहीं पहनने पर टोकने पर बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।  वहीं, दिल्ली पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए पति पकंज और पत्नी आभा को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः बुखार आता है तो कोरोना समझकर परेशान न हों, ये वायरल भी हो सकता है; डॉक्टर ने दी ये सलाह

 

बताया जा रहा है कि अपने पति के साथ बिना मास्क के कार में घूम रही महिला को दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए रोका था। कार रोकते ही महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ काफी दर तक बदसलूकी की है। यहां तक पुलिसकर्मियों को आरोपित महिला ने कम पढ़ा लिखा और खुद को यूपीएससी टॉपर बताकर डराने लगी। थाने से महिला सिपाही को बुलाकर आरोपित महिला को काबू कर थाने लाया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ दिल्ली की 'आंटी' का एक वीडियो, बकवास सुनकर चौंक जाएंगे आप

बताया जा रहा है कि आरोपित महिला ने भीड़ को भी उकसाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने दंपती के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। वीडियो देखने के बाद मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी कई धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदसलूकी करने वाला दंपती पटेल नगर इलाके का रहने वाला है। आरोपित दंपती की पहचान पंकज और आभा के रूप में हुई है।

बता दें कि दिल्ली में कार के भीतर मास्क नहीं लगाने पर 2000 रुपये का फाइन लगाने का नियम है। इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। ऐसे में इस महिला पर उसके पति दोनों पर मास्क नहीं पहनने पर अलग-अलग 2000  रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कई अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।