विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5000 करोड़ के ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा, सामने आया मास्टरमाइंड तुषार गोयल का कांग्रेस कनेक्शन; दुबई से जुड़े कोकेन के तार

Published: Thu, 03 Oct 2024 12:55 PM (IST)

दिल्ली पुलिस में 5000 करोड़ से अधिक के कोकेन की बरामदगी की है। दक्षिणी दिल्ली में छापेमारी के बाद ड्रग ...और पढ़ें

तुषार गोयल के कई कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो सामने आए। फोटो- जागरण
तुषार गोयल के कई कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो सामने आए। फोटो- जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में पकड़ी गई 5000 करोड़ की कोकेन
  2. 40 किलो थाईलैंड का गांजा भी किया गया जब्त
  3. ड्रग्स के साथ अंतरराष्ट्रीय कार्टेल के चार सदस्य गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 5000 करोड़ से अधिक के कोकेन और थाईलैंड का गांजा बरामद किए जाने के मामले में मास्टरमाइंड तुषार गोयल का कांग्रेस कनेक्शन सामने आया है। स्पेशल सेल को कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ तुषार गोयल के संबंध होने का पता चला है।

तुषार गोयल 2022 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन रहा है। दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद होने के बाद तुषार गोयल के कई कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो सामने आए हैं। 

तुषार गोयल से पूछताछ के बाद खुला मामला

इसने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन होने की बात लिखी है। आरोपित ने डिग्गी गोयल नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाया हुआ है। तुषार गोयल ने स्पेशल सेल की पूछताछ में इस बात का पर्दाफाश किया है।

दुबई के वीरू से जुड़े कोकेन के तार

5000 करोड़ से अधिक की कोकेन के तार दुबई के वीरू नाम शख्स से जुड़े पाए गए हैं। दुबई में वीरू ने अपना ठिकाना है। वह कई देशों में ड्रग्स की आपूर्ति करता है। दुबई डी कंपनी का एक सेफ जोन है ड्रग्स की खरीद फरोख्त का। देश की एजेंसियों को यह बात अच्छी तरह पता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में पकड़ी गई 5000 करोड़ की कोकेन, कैसे पकड़े गए तस्कर, कहां से आई खेप और क्या होता इस जहर का? यहां जानिए सबकुछ

13 करोड़ की कोकीन के साथ ड्रग्स सिंडिकेट का सरगना अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, दिल्ली-NCR में करता था सप्लाई

ड्रग्स के साथ अंतरराष्ट्रीय कार्टेल के चार सदस्य गिरफ्तार।

ऐसे में डी कंपनी और दुबई से इस 5000 करोड़ की कोकेन के तार जुड़ने के एंगल पर स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। इसमें मुंबई कनेक्शन भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़ी खेप मुंबई जाना था। मुंबई में किन लोगों के पास कोकेन की आपूर्ति की जाती इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।