दिल्ली के नरेला में पेट्रोल पंप पर बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैली दहशत
शनिवार शाम नरेला के हरिश्चंद्र रोड स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ...और पढ़ें

पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। (AI Generated Image)
HighLights
नरेला सीएनजी पंप पर बदमाशों ने की फायरिंग।
मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने फैलाई दहशत।
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, सीसीटीवी खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नरेला के हरिश्चंद्र रोड स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम कुछ बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। एक गोली पंप परिसर में लगाए गए होर्डिंग में लगी।
पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश आरंभ कर दी है। फायरिंग मामले में अभी किसी गैंग का नाम सामने नहीं आया है। जिस तरह से क्षेत्र में विगत में फायरिंग की ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, किसी गैंग की संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश मोटर साइकिल पर सवार होकर आए और पंप को निशाना बनाते हुए लगातार गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती : पांच सशस्त्र बदमाश दस किलो सोना और 20 लाख नकदी लूटकर फरार, फायरिंग कर फैलाई दहशत
यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में व्यापारी के घर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल
