विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथ में अनार जलाते समय फटा पटाखा, दिल्ली में 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

By Rajeev RanjanEdited By: Shraddha Pandey
Published: Mon, 09 Nov 2026 09:46 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 11:01 AM (IST)

नरेला में रविवार रात पटाखा जलाने के दौरान हुए हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हाथ ...और पढ़ें

10 वर्षीय मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दम

10 वर्षीय मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दम

HighLights

  1. नरेला में पटाखा जलाने के दौरान हुआ दुखद हादसा।

  2. 10 वर्षीय बच्चे की छाती में गंभीर चोट से मौत।

  3. त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नरेला इलाके में रविवार रात पटाखा जलाने के दौरान हुए हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही देर में मातम पसर गया।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही स्वजन और आसपास के लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिचितों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। बच्चे को खोने के गम में स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था।

कैसे हुई घटना?

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9:45 बजे की है। बच्चा अपने घर के सामने हाथ में पकड़कर अनार पटाखा जला रहा था। इसी दौरान पटाखा अचानक फट गया और उसकी छाती में गंभीर चोट लग गई।

स्वजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात करीब 10:50 बजे अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि पटाखे से लगी चोट के कारण बच्चे की मौत हो गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दीवाली बाद दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI पहुंचा 404 के पार; मुंबई की स्थिति पिछले साल से 30 प्रतिशत बेहतर

यह भी पढ़ें- दीवाली पर दिल्ली से यूपी तक कई राज्यों में पटाखों से लगी आग, जम्मू में 12 दुकानें जली; नागपुर-पुणे में भी भारी तबाही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।