विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नजफगढ़-नांगलोई रोड का होगा कायाकल्प, पश्चिमी दिल्ली को मिलेगी राहत; सड़क सुदृढ़ीकरण परियोजना का शुभारंभ

Published: Tue, 13 Jan 2026 07:05 PM (IST)

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नजफगढ़-नांगलोई रोड पर जल निकासी और सड़क सुदृढ़ीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ...और पढ़ें

नजफगढ़-नांगलोई रोड पर जल निकासी और सड़क सुदृढ़ीकरण परियोजना का शुभारंभ।

नजफगढ़-नांगलोई रोड पर जल निकासी और सड़क सुदृढ़ीकरण परियोजना का शुभारंभ।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। नजफगढ़, विकासपुरी, मुंडका व नांगलोई विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली दिल्ली की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक नजफगढ़- नांगलोई रोड पर जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था और सड़क को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा मंगलवार को की गई।

इस अवसर पर प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि मात्र 10 महीने हमारी सरकार को हुए है। लेकिन इस छोटी अवधि में भी हमलोग दिल्ली की एक एक समस्याओं का समाधान कैसे करें, इसे लेकर लगातार काम कर रहे हैं। नजफगढ़ नांगलोई रोड का विकास हमारे इसी प्रयास का एक हिस्सा है।

विकास कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली इस सड़क को लंबी लाइफ मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश में मंत्री प्रवेश वर्मा, डा पंकज कुमार सिंह, सांसद कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चंदोलिया, विधायक नीलम पहलवान, नजफगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष राज शर्मा सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

लंबे समय से उपेक्षित

चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली यह सड़क नजफगढ़ से शुरु होकर रोहतक रोड पर जाकर मिल जाती है। करीब दो दशक से इस सड़क की दशा दो तीन वर्ष के लिए छोड़ दें तो यह बदहाल ही रही। कई जगह तो इस सड़क के विपरीत दिशा वाले दो लेन में एक ही लेन का इस्तेमाल वाहन चालक कर पाते हैं। सड़क पर जाम भयावह समस्या है। फुटपाथ अधिकांश जगहों पर आंखों से ओझल है। अब लोगों को उम्मीद है कि इस सड़क का कायाकल्प होगा।

इस परियोजना से पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कई वर्षों से यह क्षेत्र ट्रैफिक जाम, ड्रेन ओवरफ्लो और बारिश में सड़कों पर पानी भरने की समस्या से जूझ रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर विकास कार्य पूरा होने के बाद वर्षा के समय पानी जल्दी निकलेगा। जलभराव से राहत मिलेगी। सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी। ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। सड़क और ड्रेनेज दोनों मजबूत बनेंगी।

यह भी पढ़ें- चांदी ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड, छू लिया 2.71 लाख रुपये का नए शिखर, एक दिन में ₹6000 की तेजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।