विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नजफगढ़ में 11.50 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

Published: Sun, 22 Mar 2026 11:52 PM (IST)

नजफगढ़ वार्ड में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। इनमें गोपाल ...और पढ़ें

जनहितकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन।

जनहितकारी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन।

HighLights

  1. 11.50 करोड़ रुपये की लागत से विकास परियोजनाओं का शिलान्यास।

  2. सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइटें, ओपन जिम और पार्क शामिल।

  3. भविष्य में एसी कम्युनिटी सेंटर, लाइब्रेरीज़ और संग्रहालय बनेंगे।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। नजफगढ़ वार्ड के विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम में 11 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत वाली विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, निगम में शिक्षा समिति के डिप्टी चेयरमैन अमित खरखड़ी, पूर्व विधायक अजीत खरखड़ी सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।

बुनियादी ढांचे और सुविधाओं पर जोर

कार्यक्रम के दौरान गोपाल नगर में एमडी रोड व पीपल वाली गली का निर्माण, मित्रांऊ व झड़ौदा गांवों में गलियों और नालियों के आधुनीकिकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र की सुरक्षा और सुदंरता के लिए 28 हाइमास्ट लाइटें, 800 नई स्ट्रीट लाइटें और 2 टायलेट ब्लाकों का उद्घाटन हुआ। साथ ही, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए छह ओपन जिम और पांच पार्कों के निर्माण कार्य का भी उदघाटन किया गया।

भविष्य का खाका

क्षेत्रीय निगम पार्षद अमित खरखड़ी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाला परिवर्तन है। उन्होंने भविष्य का खाका खींचते हुए कहा कि नजफगढ़ में जल्द ही क्षेत्र का पहला एसी कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पांच हाई-टेक एसी लाइब्रेरी खुलेंगी। ऐतिहासिक दिल्ली गेट का धरोहर के रूप में पुनर्विकास होगा। अपनी संस्कृति को सहेजने के लिए दिल्ली देहात संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।

सबका साथ-सबका विकास का मंत्र

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं सांसद कमलजीत सहरावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली देहात में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मंत्र से ही आम जनता का जीवन सुगम बनता है। नजफगढ़ आने वाले समय में विकास का एक माडल बनकर उभरेगा।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक अजीत खरखड़ी ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नजफगढ़ को और अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर नजफगढ़ जोन चेयरमैन सविता शर्मा, डिप्टी जोन चेयरमैन देवेंद्र डबास सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्ट कर्मचारी से 23 लाख की लूट: दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा, 15 लाख बरामद