विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जागरण एक्सक्लूसिव: तिहाड़ जेल में मंजीत महाल गिरोह के सरगना नफे सिंह की संदिग्ध मौत

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:49 PM (IST)

दिल्ली की तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 8 में कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल गिरोह के दूसरे सबसे बड़े सरगना नफे ...और पढ़ें

दिल्ली के तिहाड़ जेल में नफे सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जागरण।

दिल्ली के तिहाड़ जेल में नफे सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जागरण।

HighLights

  1. तिहाड़ जेल में गैंगस्टर नफे सिंह उर्फ मंत्री की मौत।

  2. मंजीत महाल गिरोह का दूसरा सबसे बड़ा सरगना था।

  3. हत्या समेत 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 8 में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल गिरोह के दूसरे सबसे बड़े सरगना नफे सिंह उर्फ मंत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

मृतक नफे सिंह दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र के घुम्मनहेरा गांव का रहने वाला था और नजफगढ़ इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह छावला थाने का घोषित बदमाश (बीसी) था।

आपराधिक इतिहास और कई मामले दर्ज

नफे सिंह उर्फ मंत्री का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे लगभग 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में वह बरी हो चुका था, जबकि कुछ मामलों में सुनवाई और जांच लंबित थी।

चर्चित सुनील डॉक्टर हत्याकांड में था वांटेड

नफे सिंह दिसंबर 2015 में दिनपुर गांव (छावला) में हुए सुनील उर्फ डॉक्टर (ज्योति और नन्दू के बहनोई) के सनसनीखेज हत्याकांड में मुख्य रूप से वांछित था। उस वारदात के दौरान नफे सिंह के पिता हरि सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसकी पत्नी शर्मिला और मां कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इस गोलीबारी में खुद नफे सिंह भी घायल हुआ था।

मंजीत महाल गिरोह से जुड़ा था नेटवर्क

मृतक नफे सिंह कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का बेहद करीबी और गिरोह का दूसरा सबसे अहम सरगना माना जाता था। इस गिरोह के साथ रविंदर उर्फ भोलू, गोपाल उर्फ पाल, सुमित, सुभाष और अन्य अपराधी जुड़े रहे हैं, जिन पर दिल्ली-एनसीआर में हत्या और रंगदारी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

तिहाड़ जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि जेल के भीतर उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की वोटर लिस्ट से कटेंगे 44 लाख नाम, विशेष अभियान और शिविरों के बाद भी नहीं आए आवेदन

यह भी पढ़ें- वैशाली और सप्तक्रांति समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव: दिल्ली यात्रा में लगेगा अधिक समय