विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस की मौजूदगी में वीडियो कॉल पर बात कर सकेगा मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, कोर्ट ने लगाई ये शर्तें

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:46 AM (IST)

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को विशेष एनआईए अदालत ने अपनी नवजात पोती से वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी है।      

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को मिली अपनी पोती से बात करने की अनुमति ( फोटो स्रोत :  जागरण )

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को मिली अपनी पोती से बात करने की अनुमति ( फोटो स्रोत : जागरण )

नई दिल्ली, एएनआई। मुंबई में साल 2008 में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले की बरसी से एक दिन पहले बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी की एक विशेष एनआईए अदालत ने हमले के आरोपित तहव्वुर हुसैन राणा को अपनी नवजात पोती को देखने के लिए वीडियो काल करने की अनुमति दे दी।

वह 10 अप्रैल, 2025 से नई दिल्ली की तिहाड़ जेल की एक हाई-सिक्योरिटी सेल में बंद है। उसे अमेरिका से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था। राणा ने अमेरिका में अपने परिवार से वीडियो कॉल के जरिए बात करने की अनुमति मांगी थी।

अदालत ने लगाई ये शर्तें..

विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने आवेदन पर दलीलें सुनने के बाद, तहव्वुर हुसैन राणा को तिहाड़ जेल से 14 दिसंबर और चार जनवरी, 2027 को अपने परिवार के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल करने की अनुमति दे दी। अदालत ने कुछ शर्तों के साथ यह अनुमति दी है।

इनमें से एक शर्त यह है कि वीडियो काल जेल अधीक्षक की मौजूदगी में की जाएगी और इसे रिकार्ड भी किया जाएगा। यह भी निर्देश दिया गया कि अदालत द्वारा तय की गई तारीखों पर वीडियो काल शाम छह बजे से सात बजे के बीच की जाएगी।

भविष्य में नहीं मागेगा ऐसी अनुमति

साथ ही यह भी कहा गया है कि सबसे पहले जेल अधीक्षक काल परे 'हेलो' कहेंगे और दूसरी तरफ से जवाब मिलने के बाद ही वह राणा को काल सौंपेंगे। कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपित भविष्य में इन आधारों पर ऐसी किसी सुविधा की मांग नहीं करेगा।

बता दें कि तहव्वुर हुसैन राणा की ओर से न्याय मित्र निशांत सिंह ने एक आवेदन दायर किया था, जिसमें अमेरिका में रह रहे उसके परिवार से वीडियो कॉल के जरिए बात करने की अनुमति मांगी गई थी।

यह बताया गया कि वह 10 अप्रैल, 2025 से हिरासत में है और तब से उसने अपने परिवार और अपनी नवजात पोती को नहीं देखा है। हालांकि, उसे फोन काल की सुविधा मिल रही है।

यह भी पढ़ें- मंडी में तत्तापानी के बाद पंडोह डैम में भी शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, चलेंगे जेट स्की और मोटर बोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।