विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांसद चंद्रशेखर पर दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली कोर्ट सुनाएगी फैसला, महिला ने अदालत के सामने रखी बड़ी मांग

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:32 PM (GMT+05:30)

सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 23 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगी। महिला स्कॉलर ने चंद्रशेखर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

सांसद चंद्रशेखर आजाद। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

सांसद चंद्रशेखर आजाद। फाइल फोटो - सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू की मजिस्ट्रेट अदालत अपना निर्णय सुनाएगी।

महिला स्कालर ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी करने का निर्देश देने की मांग की है।

कोर्ट 23 दिसंबर को सुनाएगी फैसला

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) नेहा मित्तल ने शिकायतकर्ता के वकील की दलीलें सुनने और दिल्ली पुलिस की स्थिति रिपोर्ट पर विचार करने के बाद कहा कि मामले पर अदालत अपना निर्णय 23 दिसंबर को सुनाएगी।

पुलिस की दलीलों का विरोध

वहीं, अदालत में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील आशीष दास ने पुलिस की दलीलों का विरोध किया।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ : नगीना सांसद चंद्रशेखर समेत 33 नेताओं से वापस होंगे मुकदमे, लॉकडाउन में हुई थी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।