विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में भारी बारिश के बाद एक्शन में कमिश्नर! खुद सड़क पर उतरकर लिया सफाई का जायजा, दिए सख्त निर्देश

By Rais Rais Edited By: Sonu Suman
Published: Tue, 07 Jul 2026 11:52 PM (IST)

निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने दक्षिणी दिल्ली के कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर मानसून के मद्देनजर सफाई व्यवस्था का जायजा ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली में मानसून की तैयारी, निगम आयुक्त ने दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश।

दक्षिणी दिल्ली में मानसून की तैयारी, निगम आयुक्त ने दिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश।

HighLights

  1. निगम आयुक्त ने दक्षिणी दिल्ली में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

  2. मानसून में जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई के निर्देश दिए।

  3. कचरा संग्रहण हेतु एफसीटीएस स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वर्षा को देखते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मातहतों को मानसून में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को कम से कम परेशान होना पड़े।

उन्होंने कटवरिया सराय, बेर सराय और डियर पार्क स्थित ढलाव घरों के साथ ही एकता कैंप में निर्माणाधीन सुविधा केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कटवारिया सराय व डियर पार्क ढलाव पर दो-दो एफसीटीएस स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे कचरा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाया जा सके।

अभियंत्रण एवं स्वच्छता विभाग की टीमों को समयबद्ध सिल्ट निकलने का निर्देश दिया, ताकि वर्षा जल की निर्बाध निकास हो सके और जलभराव की स्थिति न बने। संजीव खिरवार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, नालों को अवरोधमुक्त रखना तथा नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर धरातल पर स्पष्ट एवं प्रभावी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता पीसी मीणा, उपायुक्त (दक्षिण जोन) राकेश कुमार आदि रहे।

यह भी पढ़ें- बारिश के बाद महाजाम: गुरुग्राम में 10 किमी लंबा ट्रैफिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 19 घंटे फंसे रहे लोग