विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत मंडपम में उद्यमियों को सक्सेस मंत्र देंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, 600 शीर्ष उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद

Published: Sun, 15 Nov 2026 04:21 PM (IST)

संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 28 नवंबर को भारत मंडपम में उद्यमियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे युद्ध ...और पढ़ें

संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत। फोटो-जागरण आर्काइव

संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. मोहन भागवत 28 नवंबर को भारत मंडपम में संबोधित करेंगे।

  2. उद्यमियों को आत्मनिर्भर आर्थिक महाशक्ति बनाने का रोडमैप मिलेगा।

  3. लगभग 600 शीर्ष उद्यमी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। युद्ध के दौर और टैरिफ वार से उत्पन्न वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं से चिंतित राष्ट्र के उद्यमी वर्ग को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का अहम मार्गदर्शन मिलेगा। जिसमें, देश को मजबूत और आत्मनिर्भर आर्थिक महाशक्ति बनाने की भावी दशा दिशा होगी।

संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में 28 नवंबर को भारत मंडपम में समर्थ भारत, समृद्ध भारत: राष्ट्र निर्माण में उद्योग की भूमिका– विषयक राष्ट्रीय नेतृत्व संबोधन आयोजित किया गया है।

मिशन 2047 के लिए बनेगा रोडमैप

उसमें संघ प्रमुख के उद्बोधन को देश के उद्योग जगत के साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के लिए आगे रोडमैप तय करने में अहम माना जा रहा है। यह इसलिए भी कि वर्ष 2047 तक लक्ष्य देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने का है। जिसमें समाज की भी भूमिका अहम है।

600 उद्यमियों के पहुंचने की उम्मीद

आयोजकों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण आयोजन में दिल्ली एनसीआर के साथ ही देशभर से करीब 600 शीर्ष उद्यमी शिरकत करेंगे। डेढ़ घंटे के इस सत्र में संघ प्रमुख आत्मनिर्भरता और समावेशी औद्योगिक विकास पर जोर दे सकते हैं।

जिसमें समाज तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य आधारित स्वदेशी माडल पर जोर हो सकता है। विशेष कि सवाल जवाब में संघ प्रमुख उद्योग जगत की जिज्ञासाओं का समाधान भी कर सकते हैं।

संघ के पंच परिवर्तन के तय लक्ष्य में स्व का बोध प्रमुख

शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर समाज के लिए संघ द्वारा तय पंच परिवर्तन में स्व का बोध प्रमुख है। जिसमें उद्योग के लिए देश की आंतरिक शक्ति पर विश्वास करने पर जोर है। पूर्व में भी मोहन भागवत ने देश को वैश्विक उथल-पुथल से सुरक्षित रखने के लिए उत्पादन और नवाचार के मूल मंत्र को अपनाने तथा आत्मनिर्भरता पर बल दिया है।

उनके अनुसार हमारी समृद्धि बाहरी हवाओं पर नहीं, बल्कि अपनी आंतरिक शक्ति (स्वा-शक्ति) पर टिकी होनी चाहिए, ताकि यदि दुनिया भर के दरवाजे बंद भी हों, तब भी देश की अर्थव्यवस्था निरंतर आगे बढ़ती रहे। इसी तरह, गुणवत्तापूर्ण स्वदेशी उत्पादन से ही जीडीपी और रुपये को वास्तविक मजबूती मिलती है।

अगले दिन राष्ट्र वंदनम में देशवासियों को संदेश

विशेष कि इस उच्चस्तरीय उद्योग संवाद के ठीक एक दिन बाद, यानी 29 नवंबर को रोहिणी के सेक्टर-23 में संघ का एक और वृहद आयोजन राष्ट्र वंदनम होगा। जिसमें लगभग दो लाख लोगों का महाजुटान तय है।

इस वृहद कार्यक्रम में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में जुटेंगे और पारंपरिक घोष की गूंज सुनाई देगी। इस दौरान युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पौधारोपण का संकल्प भी लिया जाएगा।

खासबात कि उसमें केवल स्वयंसेवक ही नहीं, बल्कि विज्ञान, एआइ,, चिकित्सा, शिक्षा और अन्य पेशेवर क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनके लिए क्यूआर कोड आधारित डिजिटल पास की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 'फैमिली' ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़; 2.25 किलो हेरोइन, दो थार और पांच मोबाइल समेत 6 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।