एक्स को फर्जी नोटिस भेजने के आरोप में नाबालिग के खिलाफ एक्शन, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने एक्स को फर्जी टेकडाउन नोटिस भेजने के आरोप में श्रीनगर से एक नाबालिग को हिरासत में लिया ...और पढ़ें
-1794337898012_m.webp)
एक्स को फर्जी नोटिस भेजने के आरोप में नाबालिग के खिलाफ एक्शन ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
दिल्ली पुलिस ने फर्जी टेकडाउन नोटिस मामले में नाबालिग को हिरासत में लिया।
नाबालिग ने एक्स को दिल्ली पुलिस के नाम से नोटिस भेजे थे।
नोटिस में आरएसएस के खिलाफ मानहानिकारक पोस्ट का दावा किया गया था।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन (आइएफएफ) और सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर के अकाउंट ब्लॉक क करने के लिए दिल्ली पुलिस के नाम से फर्जी नोटिस भेजने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध 12वीं कक्षा का छात्र है। उसे श्रीनगर से हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (बाल न्याय बोर्ड) के समक्ष पेश किया गया है।
आखिर कैसे दिया अकेले वारदात को अंजाम?
नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसके इरादे और पूछताछ से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा करने से इनकार किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
दरअसल, एक्स ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया था कि दोनों संगठनों के अकाउंट हटाने के लिए भेजे गए टेकडाउन नोटिस दिल्ली पुलिस की ओर से नहीं, बल्कि किसी बहरूपिये ने भेजे थे। इन नोटिस पर दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल के हस्ताक्षर थे।
पुलिस हिरासत में संदिग्ध
इनमें दावा किया गया था कि दोनों संगठनों की पोस्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रति मानहानिकारक हैं और बीएनएस की धारा 356 के तहत कार्रवाई योग्य हैं। साथ ही आईटी एक्ट का हवाला देकर तीन घंटे के भीतर सामग्री हटाने को कहा गया था।
दोनों संगठनों ने इन नोटिस को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद एक्स की आंतरिक जांच में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान आइपी एड्रेस ट्रेस करते हुए पुलिस श्रीनगर तक पहुंची और टीम भेजकर संदिग्ध को हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।