विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंदूरी लहंगे में सजीं मंत्री संदीप की दुल्हनिया, प्रेसिडेंट और PM ने कल्याण सिंह के पोतों को दिया आशीर्वाद; PHOTOS

Published: Sat, 28 Nov 2026 01:37 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 01:41 PM (IST)

यूपी के मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह की शादी व रिसेप्शन दिल्ली में भव्य तरीके से संपन्न हुए। इन आयोजनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

कल्याण सिंह के पोते मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी की हुई शादी, साथ में उनके छोटे भाई सौरभ और उनकी पत्नी ने भी लिए सात फेरे। फोटो- संदीप सिंह के आधिकारिक एक्स हैंडल से

कल्याण सिंह के पोते मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी की हुई शादी, साथ में उनके छोटे भाई सौरभ और उनकी पत्नी ने भी लिए सात फेरे। फोटो- संदीप सिंह के आधिकारिक एक्स हैंडल से

HighLights

  1. मंत्री संदीप सिंह और भाई सौरभ सिंह की दिल्ली में शादी।

  2. राष्ट्रपति और पीएम ने दोनों नवदंपती को दिया आशीर्वाद।

  3. मेघना चौधरी सिंदूरी लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री और कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी 26 नवंबर को एक भव्य समारोह में दिल्ली में संपन्न हुई। वहीं दोनों भाइयों के रिसेप्शन का कार्यक्रम 27 नवंबर को हुआ।

यह दोनों ही आयोजन कितने भव्य, राजसी और खास थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों की शादी से लेकर रिसेप्शन तक में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक मौजूद रहे।

SSMC3

यह आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के द जोरा बैंक्वेट में हुआ। मंत्री संदीप सिंह की शादी उनकी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी के साथ हुई। पीएम मोदी जहां दोनों जोड़ों के रिसेप्शन समारोह में पहुंचे वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनकी शादी समारोह में पहुंचीं और दोनों को आशीर्वाद दिया।

sandeep singh

कैसा था मेघना का आउटफिट और मेकअप

संदीप की दुल्हनिया मेघना चौधरी ने चटक नारंगी-लाल (सिंदूरी) रंग का भारी ब्राइडल लहंगा अपनी शादी में पहना था, जिसके साथ मैचिंग रंग का शियर दुपट्टा सिर पर ओढ़ा था।

SSMC12

मेघना के ब्लाउज का गला स्वीटहार्ट/डीप-वी शेप में है, जिस पर मल्टी-कलर रेशम, सुनहरी जरी, सीक्विन और मोतियों की घनी कढ़ाई की गई है।

SSMC14

रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी दिया वर-वधु को आशीर्वाद।

लहंगे की कली पर पारंपरिक भारतीय कारीगरी (जैसे मोर और फूलों के मोटिफ्स) के साथ सुनहरे और हरे रंग के धागों व सितारों का बारीक काम है, जो इसे रॉयल टच दे रहा है।

SSMC4

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिया मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी को आशीर्वाद।

मेघना का मेकअप बेहद नैचुरल और ग्लोइंग रखा गया है, जो उनकी त्वचा की रंगत से पूरी तरह मेल खाता है।

SSMC6

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी दिया नवदंपती को आशीर्वाद।

गले में कुंदन और मोतियों से जड़ा भारी शाही चोकर सेट पहना है।

SSMC

माथे पर गोल आकार का कुंदन मांगटीका, कानों में मैचिंग झुमके और नाक में पारंपरिक चेन वाली नथ उनके लुक को पूरा कर रही है।

SSMC8

संदीप के भाई सौरभ की दुल्हनिया की ड्रेस 

गहरे लाल रंग के लहंगे और ब्लाउज पर सुनहरी ज़री व क्रिस्टल की भारी कढ़ाई है, जिसके साथ डबल दुपट्टा कैरी किया गया है।

SSMC13

नैचुरल ड्यूई बेस, विंग्ड आईलाइनर और न्यूड-पिंक लिपस्टिक के साथ स्लीक बन हेयरस्टाइल रखा गया है।

SSMC6

गले में भारी चोकर व रानी हार, माथे पर शीशपट्टी-मांगटीका, पारंपरिक नथ और लाल-सुनहरी चूड़ियों ने लुक को पूरा किया है।

SSMC2

शादी समारोह और रिसेप्शन के दौरान स्टेज पर दिवंगत नेता कल्याण की पत्नी रामवती देवी यानी संदीप और सौरभ सिंह की दादी भी मौजूद रहीं। सभी गणमान्य लोग नवदंपती को आशीर्वाद देने के बाद उनसे भी मिले।

SSMC17

रामवती देवी से मिले पीएम मोदी।

SSMC11

रामवती देवी से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी

SSMC16

SSMC15

SSMC10

शादी समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह।

SSMC9

(सभी फोटो संदीप सिंह के आधिकारिक एक्स हैंडल से)

 

यह भी पढ़ें- UP के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी, राष्ट्रपति ने दिया आशीर्वाद; दिल्ली में VVIP जमावड़ा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।