दिल्ली: हत्या, लूट और रंगदारी में शामिल भोला गैंग पर कसा शिकंजा, मकोका के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने भोला भाई गैंग से जुड़े मकोका के मामले में सुजल उर्फ ढेला को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

भोला भाई गैंग का एक और बदमाश गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने भोला भाई गैंग से जुड़े मकोका के मामले में सुजल उर्फ ढेला (21) को गिरफ्तार किया है। वह भलस्वा डेरी का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपित पर अवैध शराब कारोबारियों, पार्किंग संचालकों और जुआ खेलने वालों से जबरन वसूली करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार थाना जहांगीरपुरी में सात मार्च 2026 को मकोका की धारा 3/4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में गैंग सरगना मुकेश उर्फ भोला को 18 अगस्त और विपिन को 28 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।
गंभीर आपराधिक गतिविधियों शामिल रहा गिरोह
गिरोह हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, जबरन वसूली और गोलीबारी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। मुकेश के खिलाफ पहले से 17 और विपिन के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
जांच में सुजल के खिलाफ जहांगीरपुरी थाने में दर्ज दो पुराने मामलों में भी मुकेश उर्फ भोला के साथ उसकी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, उसके नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों में सुजल की भूमिका की जांच कर रही है।
