विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना ड्रॉ निकाले ही खत्म हुई समिति की बैठक, संवैधानिक संकट की ओर एमसीडी; विपक्ष ने कोर्ट जाने की दी धमकी

Published: Tue, 31 Mar 2026 04:46 AM (GMT+05:30)

एमसीडी की स्थायी समिति की बैठक बिना सदस्यों के सेवानिवृत्ति ड्रॉ के स्थगित हो गई, जिससे संवैधानिक संकट गहरा गया है। चेयरपर्सन सत्या शर्मा ने छुट्टी के दिन दोबारा बैठक बुलाई है, जिस पर विपक्ष ने आपत्ति जताते हुए कोर्ट जाने की धमकी दी है। आप पार्षदों ने भाजपा पर 650 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके कारण बैठक बाधित हुई। यह स्थिति निगम के कामकाज में बाधा डाल रही है।

एमसीडी में संवैधानिक संकट की स्थिति बन गई।

एमसीडी में संवैधानिक संकट की स्थिति बन गई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी के एकीकरण से ही विवादों में रहने वाली स्थायी समिति के गठन प्रक्रिया में संवैधानिक संकट उत्पन्न होने की स्थिति आ खड़ी हुई है। तय नियम के अनुसार स्थायी समिति की बैठक में 18 में नौ सदस्यों को पदनिवृत ड्रा द्वारा किया जाना था लेकिन सोमवार स्थायी समिति की बैठक स्थगित हो गई।

अब राजपत्रित अवकाश होने के बाद भी मंगलवार को दोपहर एक बजे फिर से स्थायी समिति की चेयरपर्सन सत्या शर्मा ने बैठक बुलाई है। बैठक बुलाने में तय समय-सीमा का पालन न करने पर विपक्ष ने एतराज जताया है और नियमों का उल्लंघन बताते हुए कोर्ट जाने की चुनौती दी है।

निगम की समिति का गठन संवैधानिक संकट के मुहाने पर

यह भाजपा शासन में पहली बार हुआ हैं कि निगम की समिति का गठन संवैधानिक संकट के मुहाने पर खड़ा हो गया है। हालांकि इससे पूर्व आप सरकार के समय भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई थी। जहां संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने पर उपराज्यपाल ने एमसीडी एक्ट के अनुच्छेद 487 का उपयोग करते हुए अतिरिक्त आयुक्त को पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर सदन की बैठक कराई थी। ऐसे में फिर से यही स्थिति हो सकती है।

दरअसल, स्थायी समिति की बैठक जैसे ही शुरू हुई तो आप पार्षद प्रवीण कुमार ने भाजपा पर 650 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते आप के सभी पार्षद स्थायी समिति की चेयरपर्सन सत्या शर्मा के आसन के सामने आ गए। इस बीच सत्ता पक्ष के और विपक्ष के पार्षदों के साथ नोंक-झोंक हुई और हंगामा जारी रहा।

सत्या शर्मा ने बैठक को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दी

इस दौरान निगम सचिव कार्यालय द्वारा सदस्यों के पदनिवृत करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पर्ची निकालने के लिए बक्से में डाले ही जाने वाली थी कि अचानक सत्या शर्मा ने बैठक को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दी। आप पार्षदों का आरोप था कि लगातार एमसीडी की बैठकों की मिनट्स आफ मीटिंग नहीं दी जा रही है।

साथ ही बिना किसी जानकारी के कूड़े के पहाड़ में कूड़ा निस्तारण का कार्य दे दिया गया और टेंडर की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। हालांकि सत्या शर्मा ने कहा आम आदमी पार्टी के पार्षदों का यह रवैया नया नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने निगम के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित नहीं होने दिया और अब विपक्ष में आने के बाद भी वही प्रवृत्ति जारी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आचरण जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को प्रभावित करता है।उन्होंने कहा आप पार्षदों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन हंगामा होने स्थिति को और अधिक बिगड़ने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए अंततः बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

31 मार्च तक होता है स्थायी समिति का कार्यकाल

दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के सदस्यों का कार्यकाल वैसे तो दो वर्ष का होता है लेकिन पहले वर्ष स्थायी समिति के 18 सदस्यों में 50 प्रतिशत सदस्य ड्रा के जरिये बाहर होते हैं। चूंकि पिछले वर्ष स्थायी समिति का गठन हुआ था तो सदन से पारित प्रस्ताव के अनुसार 31 मार्च से 50 प्रतिशत सदस्यों को बाहर होना है। क्योंकि एमसीडी एक्ट में वर्ष की परिभाषा वित्त वर्ष के तौर पर उल्लेखित की गई है।

अभी स्थायी समिति में 18 में 11 सदस्य भाजपा के हैं जबकि सात सदस्य आप के हैं। ड्रा के जरिये पहले सदन से स्थायी समिति में निर्वाचित होकर आए छह सदस्यों की पर्ची डालकर तीन को पदनिवृत किया जाता है और फिर जोन से स्थायी समिति में आए 12 सदस्यों में से 6 को पद निवृत किया जाता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष के बहिष्कार को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।