विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अब अभिभावक घर बैठे कर सकेंगे बच्चों की निगरानी, MCD स्कूलों के मेधावी छात्रों की सूची भी होगी ऑनलाइन

Published: Tue, 14 Jul 2026 08:30 PM (IST)

एमसीडी स्कूलों के एडुलाइफ पोर्टल को महापौर प्रवेश वाही ने नए रूप में लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य शिक्षा और गतिविधियों को डिजिटल करना है।

एमसीडी स्कूलों के एडुलाइफ पोर्टल को महापौर प्रवेश वाही ने नए रूप में लॉन्च किया। फाइल फोटो

एमसीडी स्कूलों के एडुलाइफ पोर्टल को महापौर प्रवेश वाही ने नए रूप में लॉन्च किया। फाइल फोटो

HighLights

  1. महापौर प्रवेश वाही ने एमसीडी स्कूलों के एडुलाइफ पोर्टल को लॉन्च किया।

  2. अभिभावक बच्चों की पढ़ाई, मिड-डे मील की ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे।

  3. पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तकनीक आधारित शिक्षा देगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्कूली गतिविधियों और शिक्षा को डिजिटल करने के लिए एमसीडी स्कूलों एडुलाइफ पोर्टल अब नए रूप में नजर आएगा। महापौर प्रवेश वाही ने इसे मंगलवार को लांच किया।

इस दौरान महापौर ने कहा कि आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों का है। ऐसे में यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को निगम विद्यालयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महापौर ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से अभिभावक भी अपने बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों से सीधे जुड़ सकेंगे। इससे विद्यार्थियों की प्रगति, विद्यालयी गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नेता सदन जय भगवान यादव ने कहा कि नई तकनीक को अपनाने में शुरुआती चुनौतियां आती हैं, लेकिन शिक्षकों के सहयोग से यह व्यवस्था सफल होगी। उन्होंने कहा कि पोर्टल शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रगति का बेहतर मूल्यांकन करने में मदद करेगा।

शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि पोर्टल से निगम विद्यालयों को निजी स्कूलों के समकक्ष लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभिभावक बच्चों की पढ़ाई, मिड-डे मील वितरण और अन्य सुविधाओं की आनलाइन निगरानी कर सकेंगे।

साथ ही निगम विद्यालयों के मेधावी छात्रों की सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध होगी, जिससे खेल अकादमियां और अन्य संस्थान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी, निगमायुक्त संजीव खिरवार, अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार मित्तल, शिक्षा निदेशक निखिल तिवारी सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: आपके पुराने कपड़े बदलेंगे किसी की जिंदगी! दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर शुरू होने जा रही अनोखी मुहिम