विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अवैध निर्माण पर एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, 33 निर्माण ढहाए; 5 संपत्तियां सील

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:58 PM (IST)

सत्य निकेतन इमारत ढहने के बाद दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को ...और पढ़ें

सतबरी में अवैध निर्माण का लेंटर काटती एमसीडी की टीम। सौजन्य- एमसीडी

सतबरी में अवैध निर्माण का लेंटर काटती एमसीडी की टीम। सौजन्य- एमसीडी

HighLights

  1. एमसीडी ने शनिवार को 33 अवैध निर्माण गिराए, 5 संपत्तियां सील कीं।

  2. सत्य निकेतन हादसे के बाद अवैध निर्माणों पर कार्रवाई तेज हुई।

  3. दिल्ली में 2251 पीजी भवनों का सर्वेक्षण, 47 हजार छात्र रहते हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सत्य निकेतन इमारत ढहने के हादसे के बाद दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को भी एमसीडी का अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई हुई। एमसीडी ने शनिवार को 33 अवैध निर्माण गिराए।

जबकि भवन मानदंडों और अन्य लागू प्रविधानों के उल्लंघन के खिलाफ 5 संपत्तियों को सील किया गया और 29 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

शनिवार के अभियान के दौरान एमसीडी ने उत्तरी जोन के नेहरू विहार और गांधी विहार में विशेष रूप से खतरनाक इमारतों के खिलाफ प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई।

उत्तर-पश्चिमी जोन के रोहिणी सेक्टर-3 में ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई, जहां तीसरी मंजिल की छत पर कमरे के ऊपर बने आरसीसी पैनल को तोड़ा गया । इसके अलावा विजय विहार तथा रोहिणी के सेक्टर 15 और 16 में भी कार्रवाई की गई।

दक्षिणी जोन में सतबरी और सैनिक फार्म में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। उत्तर-पूर्वी जोन में भजनपुरा, सोम बाजार, साउथ गामड़ी, ईस्ट रोहतास नगर और शाहदरा में कार्रवाई की गई। साउथ वेस्ट जोन में द्वारका और ककरोला में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

वेस्ट जोन में तिहाड़ गांव, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन और पश्चिम विहार में कार्रवाई की गई, जबकि सेंट्रल जोन के जोगाबाई एक्सटेंशन और जामिया नगर में प्रवर्तन कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

2251 पीजी का हुआ सर्वे, 47 हजार छात्र रहते है

अब तक किए गए सर्वेक्षण के तहत लगभग 2251 भवनों की पहचान की गई है, जहां पीजी सुविधाएं संचालित हो रही हैं । इनमें लगभग 47,000 निवासी रह रहे हैं। एमसीडी फील्ड सर्वे के दौरान एकत्र किए गए विवरणों को समेकित कर रही है और लागू नियमों और विनियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

एमसीडी ने दोहराया है कि खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माणों और एमपीडी व भवन उपनियमों के अन्य उल्लंघनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में वज्रपात से मृत किशोर का शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, अस्पताल में तोड़फोड़

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अपनी ही स्कूल की बस से कुचलकर छात्र की मौत, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़