दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD का एक्शन, 31 इमारतों पर चला हथौड़ा; 5 संपत्तियां सील
एमसीडी ने सोमवार को दिल्ली में 31 खतरनाक और अनाधिकृत इमारतों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। निगम ने भवन मानदंडों ...और पढ़ें

शक्तिनगर में मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते निगम कर्मी। फोटो- एमसीडी
HighLights
एमसीडी ने 31 खतरनाक इमारतों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
पांच संपत्तियों को सील किया गया, सात ध्वस्तीकरण आदेश जारी।
जनकपुरी, शालीमार बाग सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई हुई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी द्वारा खतरनाक भवनों, अनधिकृत निर्माण तथा मास्टर प्लान और भवन उपविधियों के उल्लंघन को लेकर सोमवार को 31 इमारतों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
एमसीडी अधिकारी के अनुसार, भवन मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने और जन सुरक्षा के मद्देनजर निगम के सभी 12 जोनों में सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
इसी प्रकार, भवन मानदंडों के उल्लंघन के संबंध में पांच संपत्तियों को सील किया गया तथा सात ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए।
सोमवार को जनकपुरी, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, सरस्वती विहार, शालीमार बाग, शक्ति नगर, शकरपुर, घरौली एक्सटेंशन, सीलमपुर और संत नगर सहित दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- वाराणसी दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण की जद में आए भवनों पर अब ध्वस्तीकरण की तैयारी, रविवार को हुई मुनादी
यह भी पढ़ें- दिल्ली में अवैध निर्माण पर चला MCD का हथौड़ा, 16 इमारतों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई; 3 के खिलाफ जारी हुए आदेश
