विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अवैध निर्माण पर चला MCD का हथौड़ा, 16 इमारतों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई; 3 के खिलाफ जारी हुए आदेश

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:04 PM (IST)

शनिवार को एमसीडी ने दिल्ली में अवैध निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. शनिवार को एमसीडी ने 16 इमारतों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

  2. खतरनाक भवनों, अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान जारी रखा।

  3. उल्लंघन पाए जाने पर संपत्तियां सील, तीन ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एमसीडी का हथौड़ा शनिवार को भी चला, कुल 16 इमारतों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि खतरनाक भवनों, अनधिकृत निर्माण , मास्टर प्लान और भवन उपनियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान जारी रखा।

भवन मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम के सभी 12 जोनों में सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को चलाए गए व्यापक प्रवर्तन अभियान के तहत सभी 12 जोनों में 16 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गईं। इसके अलावा, उल्लंघन पाए जाने पर संपत्तियों को सील किया गया तथा तीन ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए।

अनधिकृत निर्माण का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

एमसीडी ने दोहराया कि उसके क्षेत्राधिकार में अनधिकृत निर्माण और भवन मानदंडों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निगम के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी बनाए रखें और एमपीडी, भवन उपनियमों तथा अन्य संबंधित नियमों के प्रावधानों के अनुसार उल्लंघनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें- जम्मू में रोहिंग्या बस्ती पर बड़ा एक्शन, नरवाल में सुबह-सुबह कई झुग्गियां ध्वस्त; अब बाकी इलाकों पर नजर

यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड में वांछित अभियुक्त खालिद जफर के कार्यालय पर गरजा बुलडोजर, PDA ने ध्वस्त कराया