मणिपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता वुंगजागिन वाल्टे का निधन, 2023 की जातीय हिंसा में हुए थे घायल
मणिपुर के वरिष्ठ भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 63 वर्षीय वाल्टे 4 ...और पढ़ें

मणिपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता वुंगजागिन वाल्टे का निधन। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। मणिपुर के कुकी समुदाय से आने वाले वरिष्ठ भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का शनिवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 63 वर्षीय विधायक ने दोपहर ढाई बजे के करीब अंतिम सांस ली। विधायक को 15 फरवरी को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में लाया गया था।
यहां पर आइसीयू में डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा था। डाक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन अंत में उन्हें निराशा हाथ ली।
हिंसा में हुए थे घायल
बताया जा रहा है कि वुंग जागिन वाल्टे 4 मई 2023 को राज्य में भड़की जातीय हिंसा में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। तीन बार के विधायक रहे वाल्टे का लंबे समय से दिल्ली में इलाज चल रहा था।

वुंगजागिन वाल्टे। फाइल फोटो
कुछ समय पहले वह वापस मणीपुर लौट गए थे लेकिन दोबारा स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें पिछले रविवार को मेदांता अस्पताल लाया गया था, जहां शनिवार को उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें- CM सुक्खू की दिल्ली में अचानक तबीयत बिगड़ी, स्टाफ ने एम्स अस्पताल पहुंचाया
