शख्स ने कहा -मेरी फिदायीन पत्नी बम से उड़ाने जा रही दिल्ली एयरपोर्ट, बचा सको तो बचा लो
दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को फर्जी फोन करने के कारण गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने आठ अगस्त को दिल्ली पुलिस को कॉल कर बताया था कि उसकी पत्नी फिदायीन है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस को एक शख्स ने फोन कर कहा- 'मेरी पत्नी फिदायीन है और वह दिल्ली एयरपोर्ट पर बम धमाका कर उड़ाने जा रही है। इस कॉल के बाद पुलिस विभाग से लेकर एयरपोर्ट तक हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस शख्स को फर्जी कॉल करने के कारण गिरफ्तार कर लिया है।
इस शख्स ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दिल्ली एयरपोर्ट पर बम लगा चुकी है। बाद में पता चला कि ऐसा कर उसने लोगों में दहशत फैलाने का काम किया था। स्पेशल सेल ने बवाना इलाके से उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
यह कॉल दिल्ली पुलिस को 8 अगस्त को मिली थी। इस शख्स ने पुलिस को पहले काफी देर तक अपनी बातों में उलझाए रखा। इसने पुलिस को कहा कि मेरी पत्नी फिदायीन है और वह एयरपोर्ट को उड़ाने जा रही है। वह अभी दिल्ली हवाई अड्डे पर बम विस्फोट करने जा रही है।
राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, शोर मचाने पर भागा पैंट्रीकार कर्मचारी
इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया हालांकि पुलिस ने बाद में जांच के पता लगाया कि वह फर्जी कॉल थी। वह शख्स झूठ बोल रहा था। इसने अपनी पत्नी को विदेश जाने से रोकने के लिए यह कॉल की थी। उसकी पत्नी आठ अगस्त को विदेश जा रही थी।