Move to Jagran APP

राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, शोर मचाने पर भागा पैंट्रीकार कर्मचारी

नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में कुछ दिन पहले हुई छेड़खानी के बाद एक बार फिर राजधानी में महिला के साथ गलत हरकत हुई है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 08:44 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 08:44 AM (IST)
राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, शोर मचाने पर भागा पैंट्रीकार कर्मचारी
राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, शोर मचाने पर भागा पैंट्रीकार कर्मचारी

नई दिल्‍ली/ चंदौली। नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में कुछ दिन पहले हुई छेड़खानी के बाद एक बार फिर राजधानी में महिला के साथ गलत हरकत हुई है। कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार की रात पैंट्रीकार कर्मचारी ने महिला यात्री के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने पति को घटना से अवगत कराया।

prime article banner

पति ने जीआरपी में की शिकायत

ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर पति ने जीआरपी में आरोपित पैंट्रीकार कर्मी के खिलाफ तहरीर दी। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

एसी कोच में हुई छेड़खानी

गाजियाबाद निवासी दंपती कोलकाता राजधानी ट्रेन के एसी कोच में यात्र कर रहे थे। महिला के पति का बर्थ अलग कोच में था। महिला यात्री का आरोप है कि रात लगभग 1.30 बजे ट्रेन गया स्टेशन से खुली। चलती ट्रेन में पैंट्रीकार कर्मचारी ने उनके साथ छेड़खानी की।

शोर मचाने पर भागा आरोपित

महिला ने शोर मचाया तो आरोपित वहां से चला गया। महिला ने तत्काल अपने पति को घटना की जानकारी दी। एसएसआइ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर पैंट्रीकार कर्मचारी बर्दमान निवासी प्रदीप देवनाथ के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले भी नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला यात्री की शिकायत के मुताबिक, उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को यात्रा टिकट परीक्षक ने अंजाम दिया।  छेड़छाड़ पीड़िता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल को दी। इससे रेलवे महकमे में भी हड़कंप मच गया था।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.