विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली एमसीडी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, ममता यादव बनीं नई उपायुक्त

Published: Thu, 02 Apr 2026 07:13 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। ममता यादव को एमसीडी की नई उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीबीआई कांड के बाद ममता यादव को दी उपायुक्त की जिम्मेदारी

  2. कर्नल अभिषेक मिश्रा को रिश्वत मामले में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीबीआई से गिरफ्तारी के बाद एमसीडी ने कर्नल अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके स्थान पर कर निर्धारक एवं संग्रहण आईएएस ममता यादव को शाहदरा नार्थ जोन के उपायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

ममता यादव 2O21 बैच की आईएएस अधिकारी है। उनके पास इससे पूर्व केशवपुरम और सिटी एसपी जोन में बतौर उपायुक्त कार्य करने का अनुभव है। इसके साथ ही एमसीडी ने आइटीएस मोहित बंसल को रोहिणी जोन के उपायुक्त कि अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

WhatsApp Image 2026-04-02 at 6.55.02 PM

अभिषेक मिश्रा की छुट्टी भी हो गई थी रद

मोहित बंसल के पास आईटी निदेशक की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही एमसीडी ने अभिषेक मिश्रा का वियतनाम यात्रा के लिए छह दिन की छुट्टी भी रद कर दी है।

एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि 48 घंटे से अधिक समय तक गिरफ्तार रहने पर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी के निलंबित होने की प्रक्रिया है। इसलिए हमने सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद कर्नल अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया है।

सूत्र बताते हैं कि एमसीडी ने शाहदरा नार्थ जोन में उपायुक्त और अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद काफी किरकिरी हो रही है। इसलिए एमसीडी ने आइएएस कैडर के अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके।

यह भी पढ़ें- संपत्तिकर माफी के बावजूद लक्ष्य से चूका MCD, 3500 करोड़ के टारगेट से 400 करोड़ पीछे

यह भी पढ़ें- MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत दो अधिकारियों को भेजा जेल, अपने ही कर्मचारी से मांगी थी 4 लाख की रिश्वत