विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2013 दिल्ली हंगामा मामले में एक्शन में पुलिस, ममता बनर्जी को फिर मिला नोटिस

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:47 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने 2013 में हुए हंगामे और हाथापाई के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर से नोटिस ...और पढ़ें

2013 दिल्ली हंगामे मामले में ममता बनर्जी को फिर मिला नोटिस ( एआई जेनरेटेड इमेज )

2013 दिल्ली हंगामे मामले में ममता बनर्जी को फिर मिला नोटिस ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को नया नोटिस भेजा।

  2. यह मामला 2013 के हंगामे और हाथापाई से जुड़ा है।

  3. गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी हुआ।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वर्ष 2013 में बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के दौरान हुए हंगामे और हाथापाई के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर उन्हें नोटिस जारी किया है।

पुलिस ने ममता बनर्जी समेत मामले से जुड़े अन्य गवाहों को नोटिस भेजकर अपनी पसंद की जगह पर बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है। इससे पहले नोटिस भेजे जाने के बावजूद गवाहों के बयान दर्ज करने की दो कोशिशें नाकाम रही थीं।

जब ममता के दौरे का हुआ था विरोध

यह मामला वर्ष 2013 का है, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नई दिल्ली स्थित योजना आयोग (प्लानिंग कमीशन) पहुंची थीं। इस दौरान स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआइ) और माकपा (सीपीआइएम) के कार्यकर्ताओं ने उनके दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की थी। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और मुख्यमंत्री के साथ आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी।

पुलिस ने शुरू किया जांच

घटना के बाद रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के एक अधिकारी की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन नोटिस भेजने के बावजूद दो बार गवाहों के बयान दर्ज नहीं हो सके।

अब जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने ममता बनर्जी सहित संबंधित गवाहों को नए सिरे से नोटिस जारी किए हैं। इसमें उन्हें अपनी सुविधानुसार स्थान बताने को कहा गया है, ताकि वहां उनके बयान दर्ज किए जा सकें।

पुलिस का प्रयास है कि लंबे समय से लंबित इस मामले की जांच में गवाहों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मुनक नहर पर बन रहा 11 किलोमीटर का भव्य छठ घाट, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।