नॉर्थईस्ट की महिलाओं पर नस्लीय कमेंट में आरोपी हर्ष सिंह ने कहा-हम शर्मिंदा हैं; दंपती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एसी मरम्मत विवाद पर अरुणाचल प्रदेश की महिलाओं से नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी हर्ष सिंह ने सार्वजनिक माफी मांगी है। उन्होंने इसे गुस्से में हुई गलती बताया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल्न डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एसी की मरम्मत के छोटे से विवाद को लेकर अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ नस्लीय गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में आरोपी हर्ष सिंह ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'हम शर्मिंदा हैं। हम ऐसा व्यक्ति नहीं हैं, गुस्से में हो गया। हमने ऐसा जानबूझकर नहीं किया।' उधर, कोर्ट ने दंपती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना कब और कैसे हुई?
दरअसल, 20 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे मालवीय नगर में चौथी मंजिल पर किराये के फ्लैट में रह रही तीन अरुणाचल महिलाओं ने एयर कंडीशनर लगवाने के लिए इलेक्ट्रीशियन बुलाया था। ड्रिलिंग के दौरान धूल और मलबा नीचे वाले फ्लैट में गिर गया। इससे नीचे रह रहे हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन नाराज हो गए। मामला बहस से शुरू होकर नस्लीय गालियों तक पहुंच गया। आरोपियों ने महिलाओं को 'मोमो बेचने वाली' और मसाज पार्लर वाली आदि कहा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पूरा विवाद रिकॉर्ड है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
इस संबंध में मालवीय नगर थाने में महिलाओं की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (महिला की गरिमा का अपमान), 351(2) (आपराधिक धमकी), 3(5) (साझा मंशा) और 196 (जाति-धर्म-नस्ल के आधार पर दुश्मनी फैलाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। बाद में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की भी धाराएं जोड़ी गईं। मंगलवार को हर्ष सिंह ने माफी मांगी जबकि बुधवार को उनकी पत्नी रूबी जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने कपल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
#WATCH | Delhi | Accused Harsh Singh says, "We are showing complete cooperation with Delhi Police and we have complete faith that the police and Indian judiciary stand with us and will clear everything through unbiased investigation... We are definitely ashamed. I am not such a… https://t.co/8uTN5Cgs3d pic.twitter.com/snug3ZFdBh
— ANI (@ANI) February 24, 2026
हर्ष सिंह ने अंतत: मांगी माफी
मीडिया से बात करते हुए हर्ष सिंह ने कहा, 'हम दिल्ली पुलिस के साथ पूरी सहयोग कर रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि पुलिस और भारतीय न्यायपालिका निष्पक्ष जांच करके सब साफ करेगी। हम निश्चित रूप से शर्मिंदा हैं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं लेकिन गुस्से की वजह से हो गया। हमारा इरादा ऐसा नहीं था। मैं सोशल मीडिया यूजर्स से अनुरोध करता हूं कि दोनों पक्ष सुनें। मैं व्यक्तिगत रूप से सभी नॉर्थईस्ट के लोगों से माफी मांगता हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमारी प्रॉपर्टी को नुकसान हो रहा था। महिला के आने के बाद स्थिति बिगड़ गई। मीडिया ट्रायल न करें। जो सजा मिलेगी, हम स्वीकार करेंगे। सोशल मीडिया पर मेरी मां की फोटो डॉक्टर्ड करके अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। हमारी फैमिली और प्रोफेशन को इस मामले में न घसीटें।”
सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा
दरअसल, वीडियो वायरल होते ही नॉर्थईस्ट समुदाय के लोगों और कई संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। लोग इसे नस्लवाद का स्पष्ट मामला बता रहे हैं। महिलाओं ने माफी के अलावा सुरक्षा और रहने की व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है।
यह भी पढ़ें- 'मसाज पार्लर खोला है?' साउथ दिल्ली में पड़ोसियों ने नॉर्थ-ईस्ट की 3 युवतियों के साथ किया नस्लभेदी बर्ताव, VIDEO वायरल
यह भी पढ़ें- 'बर्दाश्त नहीं करेंगे नस्लीय अपमान', दिल्ली में तीन युवतियों को अपमानित करने पर भड़के CM पेमा खांडू
यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में नफरत और भेदभाव की कोई जगह नहीं', नॉर्थ ईस्ट की युवतियों से मिलीं CM रेखा गुप्ता; मिला फुल सपोर्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।