विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में देर रात घूमना पड़ेगा महंगा, रात 12 बजे के बाद पार्किंग के लिए देना होगा दोगुना चार्ज

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:35 PM (IST)

नई दिल्ली में नई पार्किंग नीति की वजह से देर रात तक रुकने वालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। रात ...और पढ़ें

नई दिल्ली में रात 12 बजे के बाद दोगुना लगेगा पार्किंग शुल्क, जागरण आर्काइव।

नई दिल्ली में रात 12 बजे के बाद दोगुना लगेगा पार्किंग शुल्क, जागरण आर्काइव।

HighLights

  1. रात 12 बजे के बाद पार्किंग शुल्क दोगुना होगा।

  2. नकद भुगतान करने पर दोगुना पार्किंग शुल्क लगेगा।

  3. वाहन टो करने और रखने पर भारी शुल्क लगेगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एक ओर दिल्ली सरकार नाइट लाइफ को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बना रही है, वहीं नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की प्रस्तावित पार्किंग नीति से देर रात तक बाजारों और रेस्तरां में रुकने वालों की जेब पर बोझ बढ़ सकता है।

लुटियंस दिल्ली में रात 12 बजे के बाद पार्किंग का प्रति घंटे का शुल्क सामान्य दर से दोगुना करने का प्रविधान किया गया है। वहीं, 24 घंटे से अधिक समय तक पार्किंग में खड़े रहने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर निर्धारित स्थल पर ले जाया जा सकेगा।

स्मार्ट सुविधाओं से लैस होगा पार्किग

एनडीएमसी ने अपने 157 पार्किंग स्थलों के संचालन और उन्नयन के लिए निविदा आमंत्रित की है। इसके तहत करीब 15,060 कारों के बराबर पार्किंग क्षमता को स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

नई व्यवस्था में फास्टैग आधारित भुगतान प्रणाली, डिजिटल भुगतान और खाली पार्किंग स्थलों की वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध कराने की योजना है। निविदा के अनुसार, नकद भुगतान करने वाले वाहन चालकों से दोगुना शुल्क लेने का भी प्रविधान है।

टोइंग के साथ रोजाना लगेगा भंडारण शुल्क

प्रस्तावित दरों के अनुसार, कार को टो करने के लिए 1,000 रुपये और निर्धारित स्थल पर रखने के लिए 500 रुपये प्रतिदिन देने होंगे। हल्के मालवाहक वाहनों के लिए टोइंग शुल्क 3,000 रुपये और भंडारण शुल्क 1,000 रुपये प्रतिदिन प्रस्तावित है।

मध्यम यात्री वाहनों के लिए भी टोइंग शुल्क 3,000 रुपये और भंडारण शुल्क 1,000 रुपये प्रतिदिन होगा। नो पार्किंग जोन से उठाए जाने वाले वाहनों पर भी निर्धारित शुल्क लागू होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अप्रैल 2020 से पहले रजिस्टर्ड गाड़ियों की नो एंट्री, कार ही नहीं 1 नवंबर से बाइक तक पर बैन

यह भी पढ़ें- हर्षिल घाटी के रसीले सेब मंडियों में पहुंचने को तैयार, दिल्ली से अहमदाबाद तक रहती है खास मांग