जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक के बाद सीबीडी ग्राउंड में पहली बार हुआ प्रदर्शन,डीडीए ने अनुमति पर उठाए सवाल
शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड में सोमवार को प्रदर्शन किया गया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोक लगने के बाद इस ...और पढ़ें
-1793036613074_m.webp)
सीबीडी ग्राउंड में पहला प्रदर्शन, जागरण।
HighLights
एलपीजी वितरकों ने शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड में प्रदर्शन किया।
डीडीए ने प्रदर्शन की अनुमति पर गंभीर सवाल उठाए।
यह वैकल्पिक स्थल पर हुआ पहला बड़ा प्रदर्शन था।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक के बाद चिह्नित वैकल्पिक स्थलों में शामिल शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड में सोमवार को पहला बड़ा प्रदर्शन हुआ।
देशभर से आए एलपीजी वितरकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन किया। हालांकि, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने आयोजन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोजकों ने मैदान को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बुक कराया था, लेकिन वहां बिना आवश्यक अनुमति के प्रदर्शन किया गया।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार समेत विभिन्न राज्यों से आए वितरक शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने एलपीजी वितरण क्षेत्र की व्यावहारिक समस्याओं, कमीशन दरों और विभागीय नीतियों से जुड़ी दिक्कतों को उठाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और मंत्रालय तक अपनी मांगें पहुंचाकर समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।
डीडीए ने उठाए अनुमति पर सवाल
प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीबीडी ग्राउंड और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। डीडीए अधिकारियों के अनुसार, एसोसिएशन ने मैदान को सामाजिक-सांस्कृतिक एकत्रीकरण के लिए बुक कराया था, लेकिन आयोजकों ने इसका इस्तेमाल प्रदर्शन के लिए किया। इसके लिए कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी।
