विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैरेंट्स के लिए अच्छी खबर, अब बच्चों को मोबाइल फोन के स्क्रीन से मिलेगी मुक्ति, कानपुर के युवाओं ने तैयार किया ऐसा स्मार्ट AI टेडी

By Gauri SharmaEdited By: Sachin Jha
Published: Thu, 26 Nov 2026 11:49 PM (IST)

कानपुर के तीन दोस्तों ने बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत कम करने के लिए 'कूजी' नामक एआई आधारित टेडी तैयार किया है।  

कानपुर के युवाओं ने तैयार किया स्मार्ट AI टेडी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

कानपुर के युवाओं ने तैयार किया स्मार्ट AI टेडी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. बच्चों की मोबाइल लत कम करने को बना AI टेडी।

  2. कानपुर के तीन दोस्तों ने 'कूजी' टेडी किया तैयार।

  3. यह बच्चों से बातचीत कर सिखाएगा नई चीजें।

गौरी शर्मा, नई दिल्ली। बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत अभिभावकों के लिए चिंता का विषय है। पढ़ाई और मनोरंजन के लिए बच्चे घंटों स्क्रीन पर समय बिताते हैं। इस आदत को कम करने के लिए तीन दोस्तों ने एआई आधारित टेडी ‘कूजी’ तैयार किया है।

यह बच्चों से बातचीत करेगा, सवालों के जवाब देगा और खेल-खेल में नई चीजें सिखाएगा। भारत मंडपम में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आइआइटीएफ) के हॉल नंबर 14 में इसे प्रदर्शित किया गया है। कंपनी की योजना दिसंबर में इसे बाजार में उतारने की है।

स्टार्टअप का नाम रखा गया कूजी

इस टेडी को कानपुर के सर्वोदय नगर निवासी आयुष, माही और प्रभात ने तैयार किया है। इसके नाम पर ही उन्होंने अपने स्टार्टअप का नाम 'कूजी' रखा है।

लखनऊ के इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र प्रभात, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्र आयुष और चार्टर्ड अकाउंटेंट माही ने मिलकर यह पहल की है।

स्टॉल पर मौजूद आयुष जिंदल ने बताया कि सामान्य टेडी बियर जैसा दिखने वाला यह खिलौना माइक्रोफोन, स्पीकर और रिचार्जेबल बैटरी से लैस है। इसे एआई टूल से जोड़ा गया है। बच्चा बटन दबाकर बातचीत शुरू कर सकता है।

करीब सात घंटे तक काम कर सकता है 

यह हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश में जवाब देता है। बच्चे की पसंद और पिछली बातचीत याद रखने की क्षमता इसे खास बनाती है। तीन घंटे चार्ज करने पर यह करीब सात घंटे काम कर सकता है।

पैरेंट एप के जरिये माता-पिता इस्तेमाल का समय तय कर सकेंगे। सोने के समय खिलौने को बंद रखने का विकल्प भी है। अभिभावक एप पर बच्चे की बातचीत देख सकते हैं और संवेदनशील विषयों पर बातचीत होने पर अलर्ट पा सकते हैं।

इससे वे बच्चे की जिज्ञासाओं से जुड़े रहेंगे। कंपनी का उद्देश्य मोबाइल पर वीडियो देखने में बिताए जाने वाले समय को बातचीत और सीखने की गतिविधियों में बदलना है।

यह भी पढ़ें- मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन: अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी, देश छोड़ने पर लगी रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।