विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में पार्किंग में लगी भीषण आग, 15 कारें जलकर राख

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:37 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया में एक इमारत की भूतल पार्किंग में भीषण आग लग गई। ...और पढ़ें

कीर्ति नगर में पार्किंग एरिया में लगी आग।

कीर्ति नगर में पार्किंग एरिया में लगी आग।

HighLights

  1. कीर्ति नगर डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया में पार्किंग में आग लगी।

  2. आग की चपेट में आकर 15 कारें पूरी तरह जल गईं।

  3. दमकल की पांच गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। कीर्ति नगर के डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मटके वाली गली में बुधवार शाम एक इमारत के भूतल की (स्टिल्ट) पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर पार्किंग में खड़ी करीब 15 कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग इमारत के ऊपरी हिस्से और आसपास की रिहायशी जगहों तक नहीं पहुंची, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, बुधवार शाम 4:17 बजे के-42, डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

जांच में पता चला कि करीब 350 वर्ग गज में बनी इमारत के ग्राउंड फ्लोर की स्टिल्ट पार्किंग में आग लगी थी। पार्किंग में खड़ी कारों में आग तेजी से फैल गई, जिससे कई वाहन पूरी तरह जल गए। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शाम 5:05 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर काफी देर तक कूलिंग अभियान चलाया, ताकि वाहनों और अन्य सामान में सुलग रही चिंगारी दोबारा आग का रूप न ले सके। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'DTC ड्राइवरों की हड़ताल पर ESMA क्यों नहीं लगाया?' हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा सवाल