विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गार्ड को चप्पल से पीटना पड़ा भारी, दिल्ली की एनिमल एक्टिविस्ट पर FIR; कुत्ते की मौत पर भड़का था गुस्सा

Published: Wed, 13 May 2026 08:30 AM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में आवारा कुत्ते की मौत के मामले में पुलिस ने एनिमल एक्टिविस्ट जसमीत कौर और ...और पढ़ें

कुत्ते की मौत पर सुरक्षा गार्ड को पीटने वाली महिला गिरफ्तार। फोटो: आर्काइव

कुत्ते की मौत पर सुरक्षा गार्ड को पीटने वाली महिला गिरफ्तार। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. कीर्ति नगर में आवारा कुत्ते की मौत का मामला

  2. एक्टिविस्ट जसमीत कौर पर गार्ड को पीटने का आरोप

  3. गार्ड विनोद पासवान पर कुत्ते से क्रूरता का केस

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिले के कीर्ति नगर इलाके में आवारा कुत्ते की कथित पिटाई और फिर उसकी मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

पुलिस ने थाने के बाहर सुरक्षा गार्ड को चप्पल से पीटने वाली एनिमल एक्टिविस्ट समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज की है। वहीं कुत्ते को लोहे की राॅड से मारने के आरोप में सुरक्षा गार्ड के खिलाफ भी पशु क्रूरता और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

लोहे की रॉड से पीटने पर कुत्ते की मौत का आरोप 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, 8 मई को रमेश नगर निवासी तरुण घई ने कीर्ति नगर थाने में शिकायत दी थी कि 7 मई की शाम जे-ब्लाॅक, कीर्ति नगर में तैनात गार्ड विनोद पासवान ने एक आवारा कुत्ते को लोहे की राॅड से पीटा था।

वे गंभीर रूप से घायल कुत्ते को उन्होने पहले निजी पशु चिकित्सक और बाद में नजफगढ़ सरकारी पशु चिकित्सालय ले गए थे, जहां इलाज के दौरान कुत्ते की मौत हो गई थी।

थाने के सामने सुरक्षा गार्ड को चप्पल से पीटा था

इस शिकायत के बाद गार्ड को थाने में बुलाया गया था। जहां कथित एनिमल एक्टिविस्ट जसमीत कौर ने कीर्ति नगर थाने के सामने गार्ड विनोद पासवान के साथ चप्पल से मारपीट की थी, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

इस संबंध में गार्ड ने पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 11 मई को उसका मेडिकल परीक्षण आचार्य भिक्षु अस्पताल में कराया। गार्ड की शिकायत पर जसमीत कौर और अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(1) और 126 में केस दर्ज किया गया।

वहीं, प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गार्ड विनोद पासवान के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 325 और प्रिवेंशन आफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट की धारा 11 में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- स्वच्छ दिल्ली के लिए बड़ा कदम, यमुना को गंदगी से बचाएगा बायोगैस प्लांट; 1500 डेयरियां बनाएंगी 'ग्रीन गैस'

यह भी पढ़ें- बाहरी दिल्ली में नलों से आ रहा 'रंगीन जहर', टेक्सटाइल फैक्ट्रियों की वजह से खतरे में 3000 लोग; जिम्मेदार चुप 

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में जहरीले पानी की सप्लाई, मटमैले पानी से फैल रहा संक्रमण; पेट दर्द और उल्टी से लोग बेहाल