विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाहरी दिल्ली में नलों से आ रहा 'रंगीन जहर', टेक्सटाइल फैक्ट्रियों की वजह से खतरे में 3000 लोग; जिम्मेदार चुप 

Published: Wed, 13 May 2026 08:06 AM (IST)

इब्राहिमपुर के सुशांत विहार में कपड़ा रंगाई फैक्ट्रियों से निकलने वाला रसायन युक्त पानी लोगों के लिए गंभीर समस्या बन ...और पढ़ें

सुशांत विहार के नाले में रसायन युक्त रंगीन पानी। फोटो: जागरण

सुशांत विहार के नाले में रसायन युक्त रंगीन पानी। फोटो: जागरण

HighLights

  1. फैक्ट्रियों का रसायन युक्त पानी घरों तक पहुंच रहा

  2. तीन हजार से अधिक लोग दूषित पानी पीने को मजबूर

  3. प्रशासन की अनदेखी से भूजल भी हो रहा प्रदूषित

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। इब्राहिमपुर के सुशांत विहार में रसायन युक्त पानी लोगों के लिए आफत बन गया। क्षेत्र में चल रही 10-12 कपड़ा रंगाई की फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी नाली व नालों में बह रहा है।

जो पानी की पाइप लाइन में मिलकर लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। रसायन वाला यह पानी क्षेत्र में लगभग तीन हजार से अधिक लोगों को प्रभावित कर रहा है। काॅलोनी में पानी की पाइप लाइन को डाले हुए लगभग 20 वर्ष का समय हो चुका है।

लाइन काफी पुरानी होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नाले में बह रहा फैक्ट्री का रसायन युक्त पानी लाइन में मिलकर कई बार लोगों के घरों तक पहुंच जाता है। जो लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं लोग 

क्षेत्र में रसायन युक्त पानी की सप्लाई के डर से लोगों ने खरीदकर पानी पीने को मजबूर है। लोग पानी के निजी प्लांटों से पानी लेते है। फैक्ट्रियों से दिनभर में हजारों लीटर रसायन युक्त पानी नालियों में छोड़ा जाता है।

जिसके कारण अचानक नालियों व नालों का जलस्तर बढ़ जाता है और ओवरफ्लो होकर पानी खाली प्लाट व गलियों में भर जाता है। बावजूद इसके क्षेत्र मेंं रंगाई की फैक्ट्रियां धड़ल्ले से चल रही है और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

फैक्ट्रियों से निकलने वाला रसायन युक्त पानी के कारण नाले व नालियों का पानी रंगीन हो जाता है। लोगों के घरों तक रसायन युक्त पानी की आपूर्ति के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। फैक्ट्रियों से निकलने वाले यह पानी लोगों के साथ ही वातावरण के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

काॅलोनी के नाले व नालियां फैक्ट्रियों से निकलने वाले रसायन युक्त पानी से रंगीन रहते है। जो कई बार लोगों के घरों तक पहुंच जाता है और लोगों के लिए हानिकारक होता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

mahesh

- महेश जोशी, सचिव, सुशांत विहार आरडब्ल्यूए

मेरे घर में कई बार नमकीन व रंगीन पानी आता है। यही कारण है कि मेरे घर में सभी लोग खरीदकर ही पानी पीते है। कब रसायन युक्त पानी आ जाए और हम बर्तन में भरकर पीने न लगे। इसलिए डर लगता है।

tulsi

- तुलसी देवी, सुशांत विहार

नाले व नालियां हमेशा रंगीन रहता है। क्योंकि रंगाई की फैक्ट्रियों से हजारों लीटर पानी निकलकर नालों में जाता है। जो भूजल के लिए खतरनाक होने के साथ ही हमारे लिए काफी हानिकारक है।

dilip

- दिलीप सिंह नेगी, सुशांत विहार

फैक्ट्रियों के पानी छोड़ने के बाद अचानक नालों से पानी बाहर बहने लगता है। प्रशासन को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। यह वातावरण के लिए हानिकारक है। क्योंकि इसकी वजह से भूजल की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

sunita

- सुनीता, सुशांत विहार

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में जहरीले पानी की सप्लाई, मटमैले पानी से फैल रहा संक्रमण; पेट दर्द और उल्टी से लोग बेहाल