किराड़ी मुबारकपुर रोड का निर्माण अटका, लाखों लोग परेशान
किराड़ी के मुबारकपुर रोड का निर्माण कार्य लगभग तीन माह से अधर में लटका है, जिससे लोगों को भारी परेशानी ...और पढ़ें
-1775079578670_m.webp)
किराड़ी के मुबारकपुर रोड का निर्माण कार्य लगभग तीन माह से अधर में लटका है। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। किराड़ी के मुबारकपुर रोड का निर्माण कार्य लगभग तीन माह से अधर में लटका होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग का तकरीबन आधा किलोमीटर लंबा हिस्सा (नीति विहार नाले की पुलिया से राशन दफ्तर चौक तक) बनाकर छोड़ दिया गया। जिसके कारण वाहन चालकों का आवाजाही करना काफी चुनौतीपूर्ण रहता है।
पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के द्वारा 20-25 फीट चौड़ी सड़क में 10 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई। सड़क मार्ग का हिस्सा पुरानी सड़क से 4-5 इंच ऊंचा उठाकर बनाए जाने से गुजरने वाले वाहनों के असंतुलित होकर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
अधूरे सड़क निर्माण के कारण सड़क पर वाहन चालकों को अचानक से ब्रेक लगाना पड़ता है। ऐसे में पीछे से आ रहे वाहन को गति धीमी करनी पड़ती है। कई बार वाहन आपस में टकरा भी जाते हैं। जाम की स्थिति भी देखने को मिलती है।
सुबह और शाम के समय सड़क मार्ग पर यातायात दबाव के कारण हालत काफी अधिक खराब हो जाते है। जिससे लोगों लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। जबकि राशन दफ्तर चौक पर चारों ओर से आने वाले वाहनों की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप हो जाता है।
मजबूरन लोगों को वाहनों से उतरकर जाम खुलवाना पड़ता है। तब जाकर वाहन जाम से निकल पाते हैं। ऐसी स्थिति में सड़क मार्ग से पैदल गुजरने वाले लोगों के लिए रास्ता ही नहीं होता।
मुबारकपुर रोड किराड़ी क्षेत्र की लगभग 106 कालोनी व तीन गांव के लगभग पांच लाख से अधिक लोगों के लिए मुख्य रास्ता है। सड़क मार्ग से बच्चे, कामकाजी लोग सहित महिलाएं अपने कार्यों के लिए गुजरती हैं। लेकिन सड़क पर चलने वाले ई- रिक्शा, दोपहिया वाहन व अन्य वाहनों में सवार लोग हादसे का शिकार भी होते है।
नौ महीने से अधिक समय हो चुका है। सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है। अधूरे सड़क निर्माण की वजह से कई बार रिक्शे पलट जाते है और लोग चोटिल हो जाते हैं।
-प्रिंस, इंद्र एन्क्लेव
मैं राशन दफ्तर चौक से नांगलोई सवारी लेकर जाता हूं। लेकिन कई बार मेरा अधूरे सड़क निर्माण की वजह से पलटने से बचा है। क्योंकि पुरानी सड़क से नई 4-5 इंच ऊंची है। अधूरी सड़क से उतरते समय संतुलन बिगड़ जाता है।
- सत्यनारायण, ऑटो चालकअधूरी सड़क निर्माण की वजह से लोग गलत साइड में वाहन लेकर आते हैं और जाम लग जाता है। कई बार मैं खुद भी जाम में फंस जाता हूं। ऐसे में सामने से आ रहे वाहन के टकराने की आशंका भी बनी रहती है।
- तेजपाल, अगर नगर
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में स्वीपिंग मशीनों में लगेंगे जीपीएस और कैमरे, सेंसर बंद होने पर कटेगा भुगतान
