विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खड़गे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बवाल, दिल्ली में कांग्रेस नेता के आवास के पास भाजपा का प्रदर्शन

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:54 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमानजनक बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने पर राजाजी मार्ग स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास के समीप प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। इसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी हुए शामिल। हरीश कुमार

प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने पर राजाजी मार्ग स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास के समीप प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। इसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी हुए शामिल। हरीश कुमार

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी पर खड़गे के बयान से राजनीतिक बवाल।

  2. दिल्ली में खड़गे के आवास के पास भाजपा का प्रदर्शन।

  3. भाजपा ने खड़गे और राहुल गांधी से माफी मांगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक सभा में भाषण के दौरान रविवार को आपत्तिजनक बयान दिया था। इसी क्रम में दिल्ली में खड़गे के आवास के पास सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक से राज्यसभा सांसद खड़गे से माफी की मांग की।

खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग

खड़गे के बयान के बाद देशभर में भाजपाई प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में जब प्रदर्शनकारी सेना भवन सर्किल से होते हुए खड़गे के आवास की ओर बढ़ रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें राजाजी मार्ग पर ही रोक लिया। इस दौरान दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे से माफी की मांग करते हुए नारे लगाते नजर आए। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी माफी मांगने की मांग की।

Delhi-BJP1

कौन हैं बिहार केसरी जिनकी जयंती समारोह में हुआ बवाल?

बता दें कि देशभर में इस मुद्दे पर भाजपा की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया जा रहा है। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान देने के बाद इस मसले ने राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ा दी है। दरअसल, 'बिहार केसरी' के नाम प्रसिद्ध अखंड बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह (21 अक्टूबर 1887 से 31 जनवरी 1961) की 139वीं जयंती समारोह के समय भाषण देते हुए खड़गे ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में कथित धांधली का आरोप लगाया था।

Delhi-BJP2

कांग्रेस कार्यकर्ता ने ही दर्ज कराया विरोध

खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस धांधली करने वालों को जेल भिजवाकर रहेगी। इस बात का खड़गे ने मंच पर से ही विरोध करते हुए कहा था, 'मोदी को जाना ही होगा।' तभी भीड़ में मौजूद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा था, 'मोदी कहीं जाएगा।' इसके जवाब में खड़गे ने कहा, 'मोदी का बाप भी जाएगा, बाप भी जाएगा।' इस घटना के बाद उक्त कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली रैली के लिए पलवल, फरीदाबाद, नूंह से 15 हजार कांग्रेस समर्थक जुटेंगे

यह भी पढ़ें- दिल्ली में केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक से उठा तेज धुआं, वेल्डिंग के दौरान एसी बॉयलर में लगी आग