विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली रैली के लिए पलवल, फरीदाबाद, नूंह से 15 हजार कांग्रेस समर्थक जुटेंगे

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:37 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने भाजपा पर वोट चोरी और महंगाई-बेरोजगारी पर उदासीनता का आरोप लगाया। कांग्रेस 1 नवंबर ...और पढ़ें

रैली के लिए जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता ( एआई जेनरेटेड इमेज)

रैली के लिए जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. कृष्णा तीरथ ने भाजपा पर वोट चोरी और महंगाई पर साधा निशाना।

  2. 1 नवंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली।

  3. पलवल, फरीदाबाद, नूंह से 15 हजार समर्थक रैली में शामिल।

जागरण संवाददाता, पलवल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक कृष्णा तीरथ ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी के जरिए सत्ता हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की बुनियादी समस्याओं पर सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।

रविवार को ओमेक्स सिटी स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में पलवल, फरीदाबाद और नूंह के कांग्रेस नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कृष्णा तीरथ ने यह बातें कहीं।

मौजूद रहे ये नेता

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया, पलवल जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, नूंह जिला अध्यक्ष शहीदा खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के पुत्र देवेश भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार जनता की आवाज उठा रहे हैं। आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में लाखों लोगों के पहुंचने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध जनता की भारी नाराजगी को उजागर करेगी।

चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर भी उठाए सवाल

इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी बड़े सवाल खड़े किए।

साथ ही, भाजपा पर धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करने और जाति-बिरादरी के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी विभाजनकारी राजनीति का हमेशा विरोध करती रहेगी।

पलवल जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने बताया कि दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर तीनों जिलों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पलवल, फरीदाबाद और नूंह जिलों से कुल मिलाकर 15 हजार समर्थकों को इस रैली में शामिल कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच रैली को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एक ओवरब्रिज 3 साल से अधूरा, अब चंदौसी में ₹111 करोड़ के दूसरे ओवरब्रिज की तैयारी; जानें कहाँ बनेगा