विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर-मंतर पर केजरीवाल का शक्ति प्रदर्शन: बरी होने के बाद बोले- ईमानदार थे, ईमानदार रहेंगे

Published: Sun, 01 Mar 2026 01:19 PM (IST)

जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने संबोधन किया। आबकारी मामले में बरी होने के बाद ...और पढ़ें

जंतर-मंतर पर केजरीवाल का हुंकार।

जंतर-मंतर पर केजरीवाल का हुंकार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी (आप) की जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संबोधन किया। इससे पहले पार्टी की नेता आतिशी, गोपाल राय और गोवा प्रदेश अध्यक्ष वाल्मीकि नायक ने मंच से भाजपा की केंद्र व दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि परसों दिल्ली की अदालत ने दिल्ली और देश के लोगों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला दिया है। आज देश में डर का माहौल है और उस माहौल में भी जज साहब ने एक धाकड़ फैसला सुनाया है। मैं उनका धन्यवाद करता हूं। पिछले 4 सालों में मोदी जी और अमित शाह ने षड्यंत्र करके दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान किया है। उन्होंने कहा कि तुम्हारा बेटा चोर है केजरीवाल भ्रष्टाचारी है। केजरीवाल 100 करोड़ खा गया। जज साहब ने फैसला सुनाया है कि मोदी जी आप झूठ बोल रहे हो। केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। जज साहब का 600 पेज का फैसला है।

kejriwal (12)

फैसला भाजपा पर जोरदार तमाचा: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि यह फैसला भाजपा और भाजपा के नेताओं पर जोरदार तमाचा है। आज मैं अपनी बात करने नहीं आया हूं। मैं देश की बात करने आया हूं। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। मैं आईआईटी में पढ़ाई कर रहा था। मेरे बहुत अच्छे नंबर थे। मेरे बहुत से दोस्त अमेरिका चले गए, लेकिन मैं अपने देश से प्यार करता था। मैं अमेरिका नहीं गया।

उन्होंने कहा कि मैंने कहा कि मैं देश की सेवा करूंगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में काम किया। एक भी पैसा रिश्वत का नहीं लिया। फिर दिल्ली की जनता ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया। मैंने 10 साल में एक भी पैसे की रिश्वत नहीं ली। हमारी सरकार ने एक भी पैसे का भ्रष्टाचार नहीं किया। मैं 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा। दिल्ली से संबंधित कोई भी एक आदमी यह कह दे कि केजरीवाल ने मुझ से पैसे मांगे थे मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

भाजपा के 12 साल में देश का बेड़ा गर्क: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि 2014 में जनता ने कांग्रेस से त्रस्त होकर मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया था। उनको प्रधानमंत्री हुए 12 साल हो गए हैं। क्या देश के लोगों की जिंदगी सुधरी है। इन्होंने पिछले 12 साल में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। प्रधानमंत्री जी परीक्षा पर चर्चा करते हैं और पेपर लीक हो जाते हैं। यह बीजेपी वाले 12 साल में सड़कों को ठीक नहीं कर सके, सीवर के ढक्कन तक नहीं लगा सके। ये 12 सालों में शहरों की सफाई तक नहीं कर सके हैं। पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है यह इसे ठीक नहीं कर पा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी कहते हैं केजरीवाल भ्रष्टाचारी है, मैं भ्रष्टाचारी नहीं हूं। मोदी जी अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं तो मैं बताता हूं भ्रष्टाचार कहां ।है कार्रवाई करके दिखाएं। गुजरात में 20,000 करोड़ की हीरोइन पकड़ी गई। कार्रवाई करके दिखाएं। गुजरात में पूरे साल में 30000 करोड़ की शराब शराब बिकती है। कार्रवाई करके दिखाएं। एक रुपए में अपने दोस्त को कई हजार करोड़ की जमीन दे दी है, हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखाएं। मोदी जी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे, क्योंकि इनमें या तो वह शामिल है या उनके भाजपा के लोग शामिल मिलेंगे। मोदी की कार्रवाई करेंगे तो सोनम वांगचुक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Protest (17)

दिल्ली की जनता भी बीजेपी से परेशान: केजरीवाल

आप संयोजक ने कहा कि भाजपा ने देश और दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है। दिल्ली में भाजपा सरकार को आए हुए 1 साल हो गया है। भाजपा ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि दिल्ली में सत्ता में आए तो 10000 वर्षों को नौकरी दी जाएगी कि एक भी व्यक्ति को आज तक नौकरी नहीं मिली है। दिल्ली की जनता परेशान हो चुकी है। बिजली नहीं आ रही है, गंदा पानी आ रहा है। पानी पीने को नहीं मिल रहा है। सफाई का बुरा हाल है। आज भाजपा चुनाव कर ले तो दिल्ली में भाजपा की एक सीट भी नहीं मिलेगी। इन्हें सिर्फ सट्टा चाहिए देश उनके लिए मायने नहीं रखता है।

गोपाल राय ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उन न्यायाधीशों का धन्यवाद किया जिन्होंने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आबकारी मामले में बरी किया।

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा चाहे किसी भी कोर्ट में जाए, केजरीवाल की छवि खराब नहीं कर सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि केजरीवाल ईमानदार थे, ईमानदार हैं और ईमानदार रहेंगे। जंतर-मंतर पर नौकरी से निकाले गए बस मार्शल, चालक, कंडक्टर तथा मोहल्ला क्लीनिक से हटाए गए डॉक्टर और नर्स भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Sisodia (2)

ईडी-सीबीआई से टकराने की तैयारी रखनी होगी: सिसोदिया

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसी जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ था और आज फिर वही जगह पार्टी को मजबूत करने का मंच बनी। उन्होंने लोगों से अपील की कि दिल्ली की तरह अब देश स्तर पर केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। सिसोदिया ने कहा कि इसके लिए ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों से टकराने की तैयारी रखनी होगी।

WhatsApp Image 2026-03-01 at 13.02.26

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। बता दें, दिल्ली की अदालत ने सीबीआई के मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की मंडोली जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने जेलकर्मी पर लगाया हत्या का आरोप