दिल्ली की मंडोली जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने जेलकर्मी पर लगाया हत्या का आरोप
मंडोली जेल में बंद कैदी आज़ाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने जेल कर्मचारी पर 10 हजार ...और पढ़ें

मंडोली जेल में बंद कैदी की संदिग्ध हालात में मौत। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मंडोली जेल में बंद कैदी की संदिग्ध हालात में मौत। जेल कर्मचारी द्वारा पिटाई से जान जाने का आरोप है। मृतक की पहचान आज़ाद के रूप में हुई है।
वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट में जेल गया था। इसके भाई शहजाद ने बताया कि गत 24 फरवरी को इसके भाई से जेल के एक अधिकारी ने 10 हजार रुपये मांगे थे। न देने पर बुरी तरह से पीटा था। शहजाद ने आरोप लगाया कि जेल में कैदी मोबाइल इस्तेमाल करते हैं।
एक मार्च की सुबह एक कैदी ने फ़ोन करके परिवार को सूचना दी है आज़ाद की मौत हो गई है। हर्ष विहार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है
यह भी पढ़ें- गुरदासपुर जेल में कैदी से मिलीं 360 प्रतिबंधित गोलियां, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज; जांच में जुटी पुलिस
