'मैंने पहले भी चेतावनी दी थी...', SIR को लेकर अरविंद केजरीवाल का सीएम योगी पर निशाना, अखिलेश यादव को दी बधाई
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ के एक इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
केजरीवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को बधाई दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए सीएम योगी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को बधाई दी।
अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ के एक इंटरव्यू के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग दो लोगों के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा 'महाराज जी आपको भी पता है कि चुनाव आयोग वही करता है जो वे दो लोग कहते हैं'।
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैंने आपको चेतावनी दी थी कि ये दोनों आपको खत्म करने पर तुले हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय पर आया जब सीएम योगी ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में SIR प्रकिया के बाद राज्य पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में शामिल हिंदू मतदाताओं का नाम सूची से गायब है। उन्होंने लिस्ट में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी और और हिंदू मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर चिंता जाहिर की।
क्या है सीएम योगी का आरोप?
सीएम योगी ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को अपना ज्ञापन सौंपा है और उनसे इसके पिछे का कारण भी पूछा है। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे 66 लाख मतदाता हैं, इनमें से 55 लाख ऐसे मतदाता हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले उठा रहे हैं फिर उनका नाम लिस्ट से गायब है। सीएम योगी द्वारा की जा रही इस शिकायत पर अरविंद केजरीवाल ने तंज कसते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बधाई दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।