केजरीवाल का पीएम पर हमला, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट से पेपर लीक नहीं रुकेंगे, धर्मेंद्र प्रधान को बचाया जा रहा
अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की पीएम की घोषणा को युवाओं को बेवकूफ ...और पढ़ें

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल।
HighLights
केजरीवाल ने फास्ट ट्रैक कोर्ट को युवाओं को बेवकूफ बनाना बताया।
छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पारदर्शी व्यवस्था चाहते हैं।
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक मामलों के निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की प्रधानमंत्री की घोषणा पर कड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने इसे देश के युवाओं को बेवकूफ बनाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने की एक नाकाम कोशिश करार दिया।
उन्होंने कहा कि छात्रों ने कभी फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग नहीं की बल्कि वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पारदर्शी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि देश में पहले से मौजूद कई फास्ट ट्रैक कोर्ट में या तो सुनवाई ही नहीं होती या वे सामान्य अदालतों से भी ज्यादा समय लेती हैं।
''आप'' संयोजक ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिससे कई बच्चे घायल और अस्पताल में भर्ती हुए। लेकिन दुनिया भर की घटनाओं पर एक्स पर पोस्ट करने वाले प्रधानमंत्री ने छात्रों पर हुई इस बर्बरता के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं कहा।
केजरीवाल ने सरकार की नीयत और विजन पर सवाल
उठाते हुए कहा कि पीएम के इस ऐलान से युवाओं में यह भरोसा बिल्कुल नहीं पैदा होता कि भविष्य में 'नीट' या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस नीतिगत बदलाव के अगले साल फिर पेपर लीक होंगे और छात्र प्रताड़ित होंगे। उन्होंने उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पेपर लीक होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
