विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में कैब चालक की गला रेतकर हत्या, ड्राइविंग सीट पर मिली खून से लथपथ लाश

Published: Thu, 23 Jul 2026 10:51 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में एक कैब चालक विजय की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिसका शव उसकी कैब की ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ मिला।

इसी कैब में मिला था चालक का शव : पुलिस

इसी कैब में मिला था चालक का शव : पुलिस

HighLights

  1. कैब चालक विजय की गला रेतकर हत्या की गई।

  2. शव कृष्णा नगर में कैब की ड्राइविंग सीट पर मिला।

  3. लूट का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर इलाके में वीरवार रात कैब चालक की गला रेतकर हत्या दी। आशंका है लूट का विरोध करने पर हत्या की गई है। खून से लथपथ हालत में शव कैब में ड्राइव सीट पर मिला है। मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चार युवकों को भागते हुए देखा है। हो सकता है उन्होंने हत्या की हो। खबर लिखे जाने तक कृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर जांच कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि रात नौ बजे सूचना मिली थी स्वर्ण सिनेमा के पास हरियाणा नंबर की भारत टैक्सी कैब में खून से लथपथ हालात में चालक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल को डाॅक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कैब कंपनी से संपर्क करके पता लगा रही है चालक ने किस क्षेत्र से सवारी को बैठाया था। रूट क्या था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के CJP प्रदर्शन को नोएडा से जोड़कर भ्रामकता फैलाने का प्रयास, दो मुकदमे दर्ज; सोशल मीडिया में सख्ती

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक सभी दुकान, दफ्तर व रेस्टोरेंट किए गए बंद; NDMC ने जारी किया था नोटिस