विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केजरीवाल के सरकारी आवास में 88 लाख का झूमर, 95 लाख के पर्दे… प्रवेश वर्मा ने जारी किया 14 मिनट का वीडियो

Published: Thu, 26 Mar 2026 08:21 PM (IST)

केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास के पुनर्निर्माण में अनियमितताओं पर कैग रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में पेश हुई। दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने धुरंधर पार्ट-3 नाम से पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो ग्रैब

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने धुरंधर पार्ट-3 नाम से पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो ग्रैब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित 6 फ्लैग रोड स्थित सरकारी आवास एक बार फिर से चर्चा में है। इसके पुनर्निमाण में अनियमितता को लेकर कैग रिपोर्ट बुधवार को दिल्ली विधानसभा में पेश की गई।

वहीं, बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने धुरंधर पार्ट-3 नाम से पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब लोग देख सकते हैं कि केजरीवाल ने किस तरह से अपनी सुख सुविधा के लिए जनता के पैसों का दुरुपयोग किया।

प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के अंदर लगे सामान व सुविधाओं का एक वीडियो पोस्ट किया। लगभग 14 मिनट के इस वीडियो में वह इस सरकारी बंगले के प्रत्येक हिस्से में जाकर वहां लगे सामान व उसकी कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि ताली बजाते शीशमहल का स्वचालित दरवाजा खुलता है और वे अंदर प्रवेश करते हैं। कहा, तीन टाइप-5 के हरिटेज बंगले, अन्य सरकारी आवास और वृक्ष थे। बिना अनुमति के वृक्ष काटे गए। जनता के पैसा का दुरुपयोग कर अपने लिए 60 करोड़ का यह बंगला बनवाया।

इसमें 88 लाख का झूमर, 95 लाख के पर्दे, किचन में डेढ़ करोड़ के उपकरण सहित अन्य महंगे सामान लगे हुए हैं। अधूरा निर्माण दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल जीत जाते तो 60 करोड़ का शीशमहल टू भी बनता।

यह भी पढ़ें- 'मुझे गालियां देकर सरकार में आए, अगले चार साल यही करेंगे'; केजरीवाल का भाजपा पर हमला

यह भी पढ़ें- प्रवेश वर्मा ने दिखाई 'शीशमहल' के अंदर की तस्वीरें, केजरीवाल को बताया 'रहमान डकैत'; AAP ने किया पलटवार

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर CAG रिपोर्ट PAC को भेजी, CM रेखा गुप्ता बोलीं- जनता से किया सुनियोजित धोखा